फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'डांस दीवाने 2' का विनर बना ये कंटेस्टेंट और जीते 15 लाख, फूड डिलीवरी का करता था काम

Sun, 29 Sep 2019 12:14 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 29 Sep 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
dance deewane 2 finale vishal sonkar won the title
विशाल सोनकर - फोटो : अमर उजाला

टीवी शो 'डांस दीवाने' सीजन 2 का ग्रैंड फिनाले 28 सितंबर को हुआ। जमशेदपुर के रहने वाले विशाल सोनकर ने ट्रॉफी पर कब्जा किया और 15 लाख जीते। शो में विशाल थर्ड जेनरेशन के मेहुल मेहता और फर्स्ट जेनरेशन के त्वीषा-विहान को पीछे छोड़ते हुए शो के विनर बने। 

dance deewane 2 finale vishal sonkar won the title
Vishal Sonkar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

पूरे सीजन में विशाल ने अपने डांस से जजों को काफी प्रभावित किया था। लंबे संघर्ष के बाद विशाल जब इस शो में पहुंचे तो वो लगातार मेहनत करते रहे और घंटों रिहर्सल करते थे। यही वजह थी कि ना केवल जजों ने बल्कि दर्शकों ने भी विशाल की परफॉर्मेंस की तारीफ की। 

dance deewane 2 finale vishal sonkar won the title
Vishal Sonkar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

विशाल को डांस का शौक बचपन से था। शो में पहुंचने से पहले विशाल जमशेदपुर में फूड डिलीवरी ब्वॉय का काम किया करते थे। अमर उजाला से बात करते हुए विशाल ने बताया कि 'जीत के बाद सबसे पहले मैंने अपने होटल के बॉस को कॉल लगाया था, उन्हें ही बताया। बोले, मुझे पक्का यकीन था तुम ही जीतेगो, तुम्हें बहुत प्यार।'

विज्ञापन
विज्ञापन
dance deewane 2 finale vishal sonkar won the title
विशाल सोनकर, माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

विशाल से जब पूछा गया कि वो जीती हुई राशि का क्या करेंगे? उन्होंने कहा कि 'मेरे गांव में हमारा घर भाड़े का है। पहले तो अपना एक घर बनाऊंगा, मेरी जो पढ़ाई रुक गई थी, उसे पूरा करूंगा। काम करने के कारण मैं अभी छठी क्लास में ही हूं। बड़ी बहन है एक, उसकी शादी भी करानी है। बस अब यही योजनाएं हैं।'

विज्ञापन
dance deewane 2 finale vishal sonkar won the title
Dance Deewane Season 2 - फोटो : amar ujala mumbai

ग्रैंड फिनाले में माधुरी दीक्षित के साथ प्रियंका चोपड़ा भी नजर आईं। इस दौरान दोनों ने स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। प्रियंका शो में अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का प्रमोशन करने पहुंची थीं। बता दें कि 'डांस दीवाने 2' को माधुरी दीक्षित के अलावा शशांक खेतान और तुषार कालिया जज करते आए हैं। 

वापस जाकर पहले नया घर बनवाऊंगा, क्योंकि अभी हम किराए पर रहते हैं: विशाल सोनकर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed