फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dance Deewane 3: असम की कंटेस्टेंट को 'मोमो' कहना राघव जुयाल को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर दी एंकर ने सफाई

Tue, 16 Nov 2021 07:03 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 16 Nov 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Dance Deewane 3: Raghav Juyal had to call the contestant of Assam 'Momo', the anchor clarified on social media
'डांस दीवाने 3' होस्ट राघव का विवाद - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के सबसे मशहूर डांस शो 'डांस दीवाने 3' एक बार फिर विवादों में घिर गया है। दरअसल शो के होस्ट राघव जुयाल ने एक असम की कंटेस्टेंस को शो में  इंट्रोड्यूस करते वक्त कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। जिसे लोग बिलकुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं। शो में राघव ने असम की लड़की को मोमो ,चाउमीन और गिबरिश चाइनीज कहते देखा जा सकता है। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर राघव के वीडियो वायरल होने के साथ ही लोग उन्हें नस्लवादी कमेंट करने को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। यहां तक की असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी इस बात को लेकर नाराजगी जताई है। मामला बढ़ता देख शो के होस्ट राघव ने इस पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है। 

Dance Deewane 3: Raghav Juyal had to call the contestant of Assam 'Momo', the anchor clarified on social media
'डांस दीवाने 3' होस्ट राघव का विवाद - फोटो : सोशल मीडिया

क्या हैं वीडियो में..
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में राघव जुयाल गुवाहाटी असम की कंटेस्टेंट गुंजन सक्सेना को स्टेज पर बुलाते हैं। इसी के साथ वह उसे अजीब भाषा में बुलाते दिख रहे हैं और राघव इस दौरान मोमो ,चाउमीन और गिबरिश चाइनीज शब्दों का भी इस्तेमाल करते हैं। राघव का ये वीडियो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा। लोग ट्रोल करते हुए उनसे सवाल भी कर रहे हैं कि उन्हें किसने कह दिया इस तरह देश के लोगों को चाइनीज कहें। 

Dance Deewane 3: Raghav Juyal had to call the contestant of Assam 'Momo', the anchor clarified on social media
हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : social media

असम के सीएम ने बताया शर्मनाक
असम के सीएस हिमंता बिस्वा सरमा ने इस पूरे मामले को शर्मनाक बताया है, ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है 'यह मेरे संज्ञान में आया है कि एक लोकप्रिय रियलिटी शो होस्ट राघव ने गुवाहाटी के एक प्रतिभागी के खिलाफ नस्लवादी शब्दों का इस्तेमाल किया है। यह शर्मनाक और पूरी तरह से अस्वीकार्य है। जातिवाद का हमारे देश में कोई स्थान नहीं है और हम सभी को इसकी स्पष्ट रूप से निंदा करनी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Dance Deewane 3: Raghav Juyal had to call the contestant of Assam 'Momo', the anchor clarified on social media
राघव जुयाल - फोटो : फाइल

राघव की सफाई
विवाद बढ़ता देख राघव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मामले पर सफाई देते नजर आ रहे हैं। राघव कहते हैं 'मेरी एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसके लिए मुझे हेट कमेंट्स मिल रहे हैं और रेसिस्ट कहा जा रहा है। पूरे शो में से एक छोटी सी क्लिप निकालकर जज करना ना मेरी मेंटल हेल्थ के लिए सही नहीं है। दरअसल, शो में छोटी बच्ची गुंजन गुवाहाटी से आयी थी। हम बच्चों से पूछते हैं कि आपकी हॉबी क्या है। तब गुंजन ने बताया कि मैं चाइनीज में बात कर सकती हूं। चाइनीज मतलब जिबरिश में। जब भी वह यह कहती तो हम सब हंसते थे। वह सारे एपिसोड्स में वैसे ही बोलती थी। इसी वजह से शो के एक एपिसोड में मैंने उसे उसके तरीके से बुलाया था। जब आप सारे एपिसोड्स देखेंगे तो आप समझ पाएंगे।'

View this post on Instagram

A post shared by Raghav Juyal (@raghavjuyal)

विज्ञापन
Dance Deewane 3: Raghav Juyal had to call the contestant of Assam 'Momo', the anchor clarified on social media
राघव जुयाल - फोटो : इंस्टाग्राम

फूट रहा लोगों का गुस्सा
सोशल मीडिया पर लोग राघव को खरी खोटी सुना रहे हैं। लोगों का कहना है कि नॉर्थ-ईस्ट के लोगों को चाइनीज कहना गलत है। बेशक वह मजाक में इस बात को कह रहे हों लेकिन पूरे देश में इस बात से गलत संदेश जा रहा है। 

View this post on Instagram

A post shared by Raghav Juyal (@raghavjuyal)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed