फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामायण- महाभारत सहित पुराने टीवी शोज के साथ वापस लौटी दूरदर्शन की शान, टीआरपी रैंकिंग में सबको दी मात

Fri, 10 Apr 2020 12:33 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 10 Apr 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
DD National tops Week 13 Saturday 28th March 2020 to Friday 3rd April 2020 BARC report
दूरदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन पर कई पुराने टीवी शोज का प्रसारण किया जा रहा है। इस लिस्ट में रामानंद सागर की रामायण, बीआर चोपड़ा की महाभारत, चाणक्य, शक्तिमान, द जंगल बुक सहित कई टीवी शोज शामिल हैं। 80 और 90 के दशक के इन कार्यक्रमों को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं और इसका फायदा दूरदर्शन की टीआरपी को हुआ है। 

DD National tops Week 13 Saturday 28th March 2020 to Friday 3rd April 2020 BARC report
doordarshan

दरअसल हाल ही में ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क)  की नई रिपोर्ट सामने आई है। 13वें हफ्ते की इस रिपोर्ट के मुताबिक दूरदर्शन ने सभी शैलियों (genres) में सबसे अधिक टीआरपी प्राप्त की है। दूरदर्शन ने सोनी मैक्स, सोनी सब, जी सिनेमा और निक जैसे चैनलों को भी मात दे दी है।

DD National tops Week 13 Saturday 28th March 2020 to Friday 3rd April 2020 BARC report
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बता दें कि 28 मार्च 2020 से 3 अप्रैल 2020 के बीच सबसे अधिक दूरदर्शन देखा गया। इसके बाद की लिस्ट में सन टीवी, दंगल, सोनी सब, सोनी मैक्स बिग मैजिक, जी सिनेमा स्टार गोल्ड, निक और ईटीवी तेलुगू हैं। वहीं दूरदर्शन के 1.596 बिलियन इंप्रेशन्स रहे, यानी दूरदर्शन को 159.6 करोड़ लोगों ने देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
DD National tops Week 13 Saturday 28th March 2020 to Friday 3rd April 2020 BARC report
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

याद दिला दें कि ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) की एक और रिपोर्ट के मुताबिक पांच अप्रैल को रात 8:53 से 9:30 बजे के बीच देश में सबसे कम टीवी देखा गया। इन 37 मिनट में दर्शकों की संख्या 60% कम हो गई थी। बता दें कि रिपोर्ट में बताया गया है कि 2015 के बाद यह पहली बार था जब टीवी दर्शकों की संख्या में इतनी ज्यादा गिरावट दर्ज हुई। वहीं खास बात ये भी रही कि 3 अप्रैल को मोदी ने कोरोना पर एक वीडियो संदेश जारी किया था। इसे एक मिनट के अंदर 1 अरब लोगों ने देखा था।

विज्ञापन
DD National tops Week 13 Saturday 28th March 2020 to Friday 3rd April 2020 BARC report
Ramayan - फोटो : twitter

गौरतलब है कि इससे पहले सामने आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि रामायण के पुन: प्रसारण के पहले दिन शनिवार को 34 मिलियन (तीन करोड़ चालीस लाख) लोगों ने इस शो को देखा था और उस दिन की रेटिंग 3.4 प्रतिशत रही थी। वहीं उसके बाद शनिवार शाम के प्रसारण को 45 मिलियन (चार करोड़ पचास लाख) लोगों ने देखा था। शनिवार शाम के प्रसारण की रेटिंग 5.2 प्रतिशत रही थी। शनिवार के प्रसारण के बाद रविवार को दूरदर्शन पर रामायण देखने वाले दर्शकों की संख्या में वृद्धि हुई थी। सुबह जहां चार करोड़ लोगों ने शो देखा तो वहीं शाम को ये संख्या पांच करोड़ 10 लाख थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed