फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के कारण प्रवाहित नहीं हुईं 'रामायण' के 'सुग्रीव' की अस्थियां, रामचरित मानस का पाठ करते वक्त हुई मौत

Fri, 10 Apr 2020 10:43 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 10 Apr 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
Shyam Sundar Kalani Death News Ramayan Sugriva ashes lockdown
Shyam Sundar aka Sugriva - फोटो : twitter

'रामायण' (Ramayan) में 'सुग्रीव' का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर कलानी के निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री सहित 'रामायण' की पूरी स्टारकास्ट भी शोकाकुल है। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी यूजर्स अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। इस बीच श्याम सुंदर से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण अभिनेता की अस्थियां अभी तक प्रवाहित नहीं हुई हैं। 

Shyam Sundar Kalani Death News Ramayan Sugriva ashes lockdown
Ramayan Sugriva aka Shyam Sundar - फोटो : twitter

श्याम सुंदर का निधन 26 मार्च की सुबह साढ़े चार बजे हुए था। 80 साल के श्याम सुंदर शुगर की बीमारी से पीड़ित थे। जिस वक्त उनका निधन हुआ तब वो रामचरित मानस का पाठ कर रहे थे। श्याम सुंदर के निधन पर 'रामायण' में राम और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकारों ने भी ट्वीट कर इस दुखद खबर पर शोक व्यक्त किया। 

Shyam Sundar Kalani Death News Ramayan Sugriva ashes lockdown
Arun Govil - फोटो : file photo

राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल ने लिखा- 'श्याम सुंदर जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाई थी। एक कमाल के इंसान और सज्जन व्यक्ति। उनकी आत्मा को ईश्वर शांति दे।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shyam Sundar Kalani Death News Ramayan Sugriva ashes lockdown
Tv Lakshman aka Sunil Lahri - फोटो : twitter

अरुण गोविल के अलावा लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने भी ट्वीट कर दुख जाहिर किया। सुनील लहरी ने लिखा- 'हमारे सह-कलाकार, जिन्होंने रामायण में बाली और सुग्रीव की भूमिका निभाई थी, उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। इस दुख के समय में ईश्वर उनके परिवार को संभलने की शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति दे। 
 

विज्ञापन
Shyam Sundar Kalani Death News Ramayan Sugriva ashes lockdown
श्याम सुंदर कलानी और रामायण का दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

खास बात है कि 'रामायण' में श्याम सुंदर ने सुग्रीव और बाली दोनों का रोल निभाया था। श्याम सुंदर मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे। अभिनय की दुनिया में कदम उन्होंने रामानंद सागर की 'रामायण' से ही रखा था।

अभिनय छोड़ नर्स बनीं शाहरुख के साथ काम कर चुकीं ये अभिनेत्री, पता चलते ही कटरीना ने कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed