{"_id":"5e8ff5cb8ebc3e77434659e7","slug":"sa-re-ga-ma-pa-little-champs-dance-india-dance-kubool-hai-will-be-again-telecast-on-zee-tv-during-quarantine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लौट आए 'डांस इंडिया डांस' और 'लिटिल चैम्प्स' के पुराने चैंपियन्स, यहां पाइए पूरी जानकारी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
लौट आए 'डांस इंडिया डांस' और 'लिटिल चैम्प्स' के पुराने चैंपियन्स, यहां पाइए पूरी जानकारी
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Zee tv
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सामाजिक दूरी के दौर में जब अपने घरों पर रहकर समय बिताना ही सबसे बड़ी देशभक्ति हो चुकी है, दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जी टीवी अपने रियलिटी शोज के कुछ सबसे लोकप्रिय सीजन्स दोबारा दिखा रहा है।
2 of 5
DID, Season 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इनमें सबसे रोचक है डांस इंडिया डांस का सीजन 2 जिसमें 'सुनहरी तकदीर की टोपी' के लिए डांसिंग सितारे शक्ति मोहन और धर्मेश 'सर' के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसके अलावा दर्शकों को भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबा चलने वाला टैलेंट आधारित रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैम्प्स 2017 भी देखने को मिलेगा।
3 of 5
Little Champs
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जिसमें नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और जावेद अली जैसे जज शामिल थे। यह सीजन पूरे 8 महीने तक चला। और इस ऐलान का सबसे रोचक पहलू ये भी है कि दर्शकों को उनका लोकप्रिय पारिवारिक शो 'कुबूल है' भी दोबारा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
qubool hai
- फोटो : twitter
करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति का पॉपुलर फिक्शन शो 'कुबूल है' मुस्लिम समुदाय की प्रगतिशील विचारधारा पर आधारित है, जिसमें जोया (सुरभि) की कहानी है, जो अपने असली पिता की खोज में भोपाल आती है। जोया को अनेक परंपराओं और रूढ़िवादी मान्यताओं को तोड़ते हुए इस सीरियल में दिखाया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
Hum Paanch
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
तो वहीं जी टीवी का सबसे चर्चित शो 'हम पांच' भी एक बार फिर से दस्तक देने जा रहा है। इस शो को 90 के दशक में लोगों ने खूब पसंद किया था। ये एक कॉमेडी सीरियल था जो लोगों को बेहद गुदगुदाता था। इस क्वारंटीन के समय में इस शो को एक बार फिर से देख दर्शकों के चेहरे खिल उठेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।