फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'शक्तिमान' के लौटते ही लोगों को याद आए 'गीता विश्वास' और 'डॉ जयकाल', जानिए अब हैं कहां

Fri, 10 Apr 2020 09:15 AM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 10 Apr 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
Shaktimaan back on television Know where is Geeta Vishwas and kilvish
Geeta. Shaktimaan and Kilvish - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

देश के पहले सुपरहीरो टीवी शो शक्तिमान की यादें आज भी लोगों के दिलों में ताजा हैं। शो से जुड़े सभी कलाकारों के करियर का यह आज भी सबसे बड़ा कीर्तिमान है। आज भी लोग इन कलाकारों को उनके किरदारों के नाम से ही पहचानते हैं। लॉकडाउन के चलते इस शो का प्रसारण फिर से शुरू हो गया है।  15 साल बाद प्रसारित हो रहे इस शो को देख लोग अपनी पुरानी यादों में गोता लगा रहे हैं। कभी बच्चों की पंसदीदा कलाकारों की लिस्ट में शुमार शो के लीड कलाकार आज क्या कर रहे हैं इस बारे में हम आपको बताते हैं।

Shaktimaan back on television Know where is Geeta Vishwas and kilvish

शक्तिमान- मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना ने शो में शक्तिमान का किरदार निभाया था। वह इस शो में निर्माता की भूमिका में भी थें। शो के कारण उन्हें ऐसी शोहरत मिली जो आज तक कायम है। सालों बाद भी उन्हें लोग शक्तिमान नाम से ही संबोधित करते हैं। हालांकि तमाम टीवी शोज और फिल्मों में अभिनय के बाद अब वह लंबे समय से टीवी शोज और फिल्मों से दूर चल रहे हैं। आखिरी बार वह साल 2016 में टीवी शो 'वारिश' और 2014 में मलयालम फिल्म 'राजाधि राजा' में नजर आए थें। पिछले कुछ समय से वह अपने यू ट्यूब चैनल के माध्यम से लोगों से जुड़े हुए हैं। वह यहां पर अपने अनुभवों और विभिन्न मुद्दों पर बात करते हैं।

Shaktimaan back on television Know where is Geeta Vishwas and kilvish

गीता विश्वास- वैष्णवी महंत
वैष्णवी ने शक्तिमान में गीता विश्वास का किरदार निभाया था। अपने इस किरदार के कारण उन्हें घर घर तक पहचान मिली। उनकी शोहरत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब उनके किरदार को शो से बाहर किया गया था तो फैंस, मेकर्स से उन्हें वापस लाने की डिमांड करने लगते हैं। शो में वह एक पत्रकार के तौर पर होती है जिसने शक्तिमान के बारे में पहली बार दुनिया को रूबरू करवाया था। दोनों एक दूसरे से प्यार भी करने लग जाते हैं। वैसे तो वैष्णवी ने अपने करियर में तमाम फिल्में भी की हैं लेकिन आज तक लोग उन्हें गीता विश्वास के तौर पर ही जानते हैं। शक्तिमान के अलावा वह 'छूना है आसमान', 'सपने सुहाने लड़कपन के', 'टशन है इश्क' जैसे शोज में भी दिख चुकी हैं। बीते दिनों वह स्टार प्लस के शो 'दिव्य दृष्टि' में महिमा शेरगिल के किरदार में नजर आईं। यह शो फरवरी में ऑफ एयर हो गया है। इसके साथ ही वह  'यह उन दिनों की बात है', 'हम पांच फिर से' और 'मिटेगी लक्ष्मण रेखा' में नजर आईं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaktimaan back on television Know where is Geeta Vishwas and kilvish

किलविश- सुरेन्द्र पाल
शक्तिमान का मुख्य विलेन किलविश था जिसका किरदार सुरेन्द्र पाल ने निभाया था। वह अंधेरे का साम्राज्य पूरी दुनिया में फैलाना चाहता था। जिसके लिए वह शक्तिमान को रास्ते से हटाने की कोशिश करता है।  सुरेन्द्र पाल इंडस्ट्री में करीब तीन दशक से हैं। उन्होंने 'खुदा गवाह' और 'जोधा अकबर' जैसी फिल्मों में काम भी किया है। इसके साथ ही उन्होंने कुछ मशूहर टीवी शोज में भी काम किया है जिसमें 'महाभारत' के द्रोणाचार्य, 'चाणक्य' का अमात्य राक्षस, 'देवों के देव महादेव' में दक्ष और 'सूर्यपुत्र कर्ण' में पशुराम का किरादार शामिल है। पिछली दफा वह टीवी शो 'जाना ना दिल से दूर' (2016-17) और भोजपुरी फिल्म 'मां तुझे सलाम' (2018) में देखे गए थें।

विज्ञापन
Shaktimaan back on television Know where is Geeta Vishwas and kilvish

डॉक्टर जैकाल- ललित परिमू
वैज्ञानिक, डॉक्टर जैकाल के किरदार को आखिर कौन भूल सकता है। हर बार उसके द्वारा शैतानी षड्यंत्र बनाना और शक्तिमान द्वारा ईंट का जवाब पत्थर से देना शो का मजबूत पक्ष था। दोनों की तकरार को खूब पसंद किया गया। इस शो के अलावा उन्होंने फिल्म 'हैदर' और 'एजेंट विनोद' में भी नजर आए। इसके अलावा उन्होंने 'मैं मनुष्य हूं' नामक एक किताब भी लिखी है। पिछली बार हिंदी राजस्थानी फिल्म 'कांचली' (2020) में नजर आए थें।  

अभिनय छोड़ नर्स बनीं शाहरुख के साथ काम कर चुकीं ये अभिनेत्री, पता चलते ही कटरीना ने कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed