फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Debina Bonnerjee: देबीना बनर्जी ने दिखाई अपनी दूसरी बेटी की पहली झलक, तस्वीर साझा कर लिखी यह खास बात

Wed, 23 Nov 2022 10:32 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 23 Nov 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
Debina Bonnerjee wife of Gurmeet Choudhary shares first picture of her second daughter photo getting viral
अपनी दूसरी बेटी के साथ देबीना बनर्जी - फोटो : Instagram

देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी के लिए साल 2022 बहुत खास रहा है। दोनों के घर महज सात महीने के अंतराल पर दो नन्ही राजकुमारियों ने जन्म लिया है। अप्रैल में बेटी लियाना के जन्म के बाद ही देबीना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी थी, जिसके बाद बीते दिनों एक बार फिर अभिनेत्री मां बनी हैं। उनकी दूसरी बेटी प्रीमेच्योर थी, जिसकी कारण कपल ने फैंस से प्राइवेसी की मांग की थी। लोग गुरमीत और देबीना की दूसरी बेटी एक झलक पाने के लिए बेकरार थे। फैंस की इस मुराद को पूरा करते हुए आज देबीना बनर्जी ने अपनी नन्ही परी की पहली झलक दुनिया को दिखा दी है।

Debina Bonnerjee wife of Gurmeet Choudhary shares first picture of her second daughter photo getting viral
गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

देबिना बनर्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ ही देर पहले अपनी दूसरी बेटी की पहली तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए देबीना ने अपनी नवजात बेटी के लिए एक कविता भी लिखी है। इस तस्वीर में दोनों मां-बेटी नजर आ रही हैं, हालांकि अभिनेत्री ने नन्ही परी का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है। उन्होंने अपनी दूसरी बेटी का चेहरा हार्ट वाले इमोजी से छुपा रखा है। इस तस्वीर में देबीना पिंक कलर का सूट पहने अपनी लाडली को गोद में लिए निहारती दिखाई दे रही हैं।  
Ali Zafar: अली जफर ने नेल पॉलिश लगाकर शेयर की फोटो, यूजर्स बोले- अगली बार लहंगा और चूड़ियां भी ट्राई करना

Debina Bonnerjee wife of Gurmeet Choudhary shares first picture of her second daughter photo getting viral
गुरमीत चौधरी, देबिनी बनर्जी अपनी बेटी के साथ - फोटो : social media

पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में देबीना ने मशहूर लेखिका एम्मा रॉबिन्सन की एक कविता लिखी। वह लिखती हैं, 'मेरे दूसरे बच्चे के लिए, तुम मेरे पहले बच्चे नहीं हो, यह सच है। मैं तुमसे प्यार करने से पहले दूसरे से प्यार करती थी। लेकिन मैं इस बार एक अलग मां हूं। मैंने इस बार अपने आपको ज्यादा शांत और आत्मविश्वास से भरा हुआ पाया। अब दो बच्चों को मेरी जरूरत है। मैं पहली बार इतनी उत्साहित थी। इस बार मैं चीजों को धीमे तरीके से करना चाहती हूं। आपका 'फर्स्ट' मेरे लिए 'लास्ट' होगा। तुम मेरी पहली बेबी नहीं थी, यह सच है, लेकिन मेरी आखिरी बेबी तुम हो। तुम आखिरी लोरी हो जो मैं कभी गाऊंगी और 'लास्ट' एक खास तरह की चीज है।' देबीना की इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई दोनों को खूबसूरत बता रहा है, तो कोई कमेंट बॉक्स में दोनों को नजर न लगने की बात कर रहा है। 
Vicky Kaushal: विक्की के मुंह से कटरीना के लिए निकली ऐसी बात, डर से अभिनेता बोले- आज घर पर नहीं मिलेगा खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Debina Bonnerjee wife of Gurmeet Choudhary shares first picture of her second daughter photo getting viral
गुरमीत चौधरी, देबिनी बनर्जी अपनी बेटी के साथ - फोटो : insta

आपको बता दें, देबीना और गुरमीत साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों घर इसी साल 3 अप्रैल को पहली बेटी लियाना का जन्म हुआ था। इसके महज सात महीने बाद गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने 11 नवंबर को अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया। देबीना द्वारा साझा की गई उनकी दूसरी बेटी की एस पहली तस्वीर को प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
Maula Jatt: रिलीज के दो महीने बाद भी पाक फिल्म मौला जट्ट की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 200 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed