साल 2022 बहुत सी अभिनेत्रियों के लिए खास रहा है। टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड तक कई एक्ट्रेसिस हैं ऐसी हैं, जिनके घर इस साल नन्हे मुन्ने मेहमानों का जन्म हुआ है। ये अभिनेत्रियां अपने जीवन के इस नए सफर की शुरुआत करके काफी खुश हैं और आए दिन मातृत्व से जुड़े सुखों के बारे में बताती रहती हैं। लेकिन प्रेग्नेंसी एक फेज अगर खुशी से भरा होता है, तो दूसरा कभी-कभी महिलाओं के लिए दुखों का कारण भी बन जाता है। फिर चाहे आम महिला हो या कोई अभिनेत्री प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ा हुआ वजन बहुत ही आम बात होती है और यह वजन घटाना किसी मुसीबत से कम नहीं होता। इस वजन को कम करने में कई टीवी अभिनेत्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, जिसके कारण वह ट्रोलिंग का शिकार भी हो चुकी हैं। ऐसे में आज इस रिपोर्ट में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बढ़े वजन के लिए ट्रोल हो चुकी हैं और उन्हें अपना ये वजन घटाने में काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा था।
Tv Actresses: मां बनने के बाद वजन बढ़ने पर इन हसीनाओं को सुनने पड़े ताने, सोशल मीडिया पर भी जमकर हुईं ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूपाली गांगुली
'अनुपमा' से घर-घर के लोगों के दिलों पर राज कर रही अभिनेत्री रूपाली गांगुली भी प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन के कारण ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। रूपाली गांगुली ने अपने उन दिनों के बारे में बात करते हुए बताया था, 'जब मेरा बेटा रुद्रांश हुआ तो मेरा वजन 58 से 86 किलो तक पहुंच गया था। जब मैं अपने बच्चे को घुमाने बाहर लेकर जाती थी तो कई पड़ोसी, जिन्हें सही से मैं जानती तक नहीं थी। बोलती थीं कि तुम कितनी मोटी हो गई हो। किसी मां को उसके बढ़े वजन के लिए जज करने का अधिकार आपको किसने दिया।'
Amitabh Bachchan: जब देर रात घर पहुंचने पर बाबूजी ने पूछा 'क्या कर रहे हो?', अमिताभ ने सुनाया पूरा किस्सा
देबिना बनर्जी
सात महीने के अंदर दोबारा मां बनी अभिनेत्री देबीना बनर्जी के घर कुछ दिनों पहले ही दूसरी बेटी का जन्म हुआ है। अपने जीवन में आई खुशी से देबीना और गुरमीत काफी उत्साहित महसूस कर रहे हैं। लेकिन अभिनेत्री इस वक्त बढ़ते वजन से जूझ रही हैं। इस बात की जानकारी देबीना ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा करके दी है।
Anushka-Virat: 2.76 लाख के किराए के घर में रहने जा रहे हैं अनुष्का-विराट कोहली, इतनी प्रॉपर्टी के हैं मालिक
अनीता हसनंदानी
टीवी की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी के बेटे का जन्म हुए डेढ़ साल का लंबा वक्त बीत चुका है, लेकिन डिलीवरी के बाद उनके बढ़े वजन में को कम करना उनके लिए काफी मुश्किल था। बेटे को जन्म देने के बाद से ही अदाकारा अपने बढ़े वजन को कम करने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि अदाकारा ने मदरहुड वेट को बहुत प्राउडली लिया है। अदाकारा ने बहुत ही मुश्किल से अपना थोड़ा वजन कम किया है, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
Blurr: तापसी पन्नू की एक और फिल्म सीधे ओटीटी पर, यहां पढ़िए रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म की पूरी जानकारी
माही विज
टीवी के मशहूर होस्ट जय भानुशाली की पत्नी और अभिनेत्री माही विज का वजन बेटी तारा के जन्म के बाद काफी बढ़ गया था। अभिनेत्री को मां बनने के बाद अपने बढ़े हुए वजन के लिए बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। माही विज आज भी अपना वजन कम करने की जद्दोजहद में लगी हैं। माही विज ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा था, 'क्या आपकी मां आपको जन्म देने के बाद पतली थीं।'
Athiya-KL Rahul: केएल राहुल और अथिया का वेडिंग आउटफिट हुआ फाइनल! जानिए कब शादी के बंधन में बंधेगा कपल