फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika Chikhalia: आज भी रामानंद सागर की 'रामायण' की सीता से पहचानी जाती हैं दीपिका, जानिए सेट के रोचक किस्से

Tue, 29 Apr 2025 08:05 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 29 Apr 2025 08:05 AM IST
सार

Deepika Chikhalia 60th Happy Birthday: आज दीपिका चिखलिया का 60वां जन्मदिन है। माता सीता के किरदार में किसी का चेहरा सामने आता है तो वह हैं दीपिका। रामायण के सेट पर क्या-क्या हुआ था, आइए जानते हैं दिलचस्प किस्से...
 

विज्ञापन
deepika chikhalia 60th happy birthday famous for Ramanand Sagar Ramayan Sita know her love life
दीपिका चिखलिया कैसे बनीं रामायण की सीता - फोटो : इंस्टाग्राम@dipikachikhliatopiwala
दीपिका चिखलिया एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्हें रामानंद सागर की 'रामायण' में माता सीता की भूमिका के लिए जाना जाता है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं रामायण में उनके साथ जुड़े दिलचस्प किस्से...
deepika chikhalia 60th happy birthday famous for Ramanand Sagar Ramayan Sita know her love life
दीपिका चिखलिया का आज 60वां जन्मदिन है - फोटो : इंस्टाग्राम@dipikachikhliatopiwala
दीपिका चिखलिया कैसे बनीं रामायण की सीता
1980 के दशक में रामानंद सागर का टीवी धारावाहिक रामायण ने पूरे देश में तहलका मचा दिया था। इस सीरीयल में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया उस समय महज साढ़े पंद्रह साल की थीं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें यह आइकॉनिक किरदार कैसे मिला और रामायण के सेट पर क्या-क्या हुआ था? 
deepika chikhalia 60th happy birthday famous for Ramanand Sagar Ramayan Sita know her love life
सीता के किरदार के लिए ऐसा था ऑडिशन - फोटो : इंस्टाग्राम@dipikachikhliatopiwala
सीता के किरदार के लिए ऐसा था दीपिका का ऑडिशन
दीपिका चिखलिया पहले से ही रामानंद सागर के साथ 'विक्रम और बेताल' जैसे सीरियल में काम कर रही थीं, जब रामायण की कास्टिंग शुरू हुई, तो दीपिका को लगा कि उन्हें ऑडिशन की जरूरत नहीं, क्योंकि वह पहले से सागर आर्ट्स के साथ जुड़ी थीं। लेकिन रामानंद सागर चाहते थे कि सीता का किरदार इतना परफेक्ट हो कि दर्शक उसे देखते ही पहचान लें। इसलिए दीपिका को भी तीन-चार स्क्रीन टेस्ट देने पड़े। कई राउंड्स के बाद आखिरकार उनका सेलेक्शन हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया, "रामानंद सागर कहते थे कि सीता को देखकर लोगों को लगना चाहिए कि यही माता सीता हैं।" ऐसा ही हुआ भी...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika chikhalia 60th happy birthday famous for Ramanand Sagar Ramayan Sita know her love life
रामायण के सेट से जुड़ा मजेदार किस्सा - फोटो : इंस्टाग्राम@dipikachikhliatopiwala
सेट पर लोग मानते थे असली सीता
रामायण की शूटिंग के दौरान दीपिका को इतनी प्रसिद्धि मिली कि लोग उन्हें असल में सीता मानने लगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया, "लोग हमारे पास अपने बच्चों को लाते थे, उनके जन्मदिन पर या बीमार होने पर आशीर्वाद मांगने। वो सोचते थे कि हम साक्षात राम-सीता हैं।" सेट पर हर रविवार को शूटिंग का माहौल धार्मिक हो जाता था। लोग टीवी के सामने पूजा की थाली सजाकर रामायण देखते थे। 
 
विज्ञापन
deepika chikhalia 60th happy birthday famous for Ramanand Sagar Ramayan Sita know her love life
सेट से जुड़ा मजेदार किस्सा - फोटो : इंस्टाग्राम@dipikachikhliatopiwala
सेट से जुड़े हैं कई और मजेदार किस्से
रामायण की शूटिंग रामानंद सागर के बंगले पर होती थी। एक दिन दीपिका ने देखा कि वहां कई बच्चे उछल-कूद कर रहे थे। उन्हें लगा कि कोई क्लास चल रही है, लेकिन बाद में पता चला कि ये रामायण के लिए लव-कुश के किरदार के ऑडिशन थे। यह देखकर दीपिका को भी अपने ऑडिशन का ख्याल आया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed