{"_id":"628b88b35e600d0d1648290a","slug":"deepika-chikhlia-deletes-her-short-dress-photo-after-getting-trolled-said-i-wasn-t-drinking-alcohol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dipika Chikhlia Trolled: शॉर्ट ड्रेस पहनने पर ट्रोल हुईं दीपिका चिखलिया ने दी प्रतिक्रिया, बताई पोस्ट डिलीट करने की वजह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Dipika Chikhlia Trolled: शॉर्ट ड्रेस पहनने पर ट्रोल हुईं दीपिका चिखलिया ने दी प्रतिक्रिया, बताई पोस्ट डिलीट करने की वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 23 May 2022 06:45 PM IST
सार
गुजरे जमाने के मशहूर धारवाहिक रामानंद सागर की रामायण में सीता के किरदार से लोगों के बीच लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया आज दिन भर सुर्खियों में रहीं।
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका चिखलिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुजरे जमाने के मशहूर धारवाहिक रामानंद सागर की रामायण में सीता के किरदार से लोगों के बीच लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया आज दिन भर सुर्खियों में रहीं। अभिनेत्री हाल ही में अपनी एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गईं अपनी स्कूल यूनिफॉर्म की तस्वीरों पर ट्रोल होने के बाद दीपिका ने इन फोटोज को डिलीट कर दिया। एक्ट्रेस ने अब हाल ही में ट्रोल्स पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि उन्होंने अपने पोस्ट को हटाने का फैसला क्यों किया।
2 of 5
दीपिका चिखलिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी पर ट्रोल हुईं दीपिका ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "मैं अपने प्रशंसकों को कभी भी चोट नहीं पहुंचाना चाहती। मुझे बुरा लग रहा है कि मुझे ट्रोल किया गया है। मुझे बुरा लग रहा है कि मैंने अपने प्रशंसकों को चोट पहुंचाई है। मुझे पता है कि लोग मुझे सीता के रूप में देखते हैं न कि दीपिका के रूप में। मुझे एहसास हुआ कि लोग दुखी हो गए थे इसलिए मैंने पोस्ट को हटा दिया। दुनिया में बहुत कुछ हो रहा है। एक और मुद्दा क्यों जोड़ें?"
3 of 5
दीपिका चिखलिया
- फोटो : social media
उन्होंने यह भी कहा कि, "मैंने जो किया है उसे सही नहीं ठहरा रही हूं। मैं स्पष्ट हूं कि यह मेरी ओर से एक गलती थी। हाथों में लिए ड्रिंक के गिलास पर टिप्पणी करते हुए अभिनेत्री ने साफ किया कि मैं शराब नहीं पी रही थी। मैं नशे में भी नहीं हूं। यह बस पुराने दोस्तों के साथ कुछ पुरानी यादों की एक छोटी सी मुलाकात थी। "
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीपिका चिखलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, दीपिका की तस्वीर सामने आते ही फैंस तरह-तरह के कमेंट कर उनकी आलोचना कर रहे थे। उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, यह आपका कौन सा रूप है ? क्षमा करें, देख कर बिलकुल भी अच्छा नहीं लगा सब।" एक अन्य व्यक्ति ने टिप्पणी की, "मां ये आपने हाथ में कौनसी ड्रिंक ले रखी है ?" गौरतलब है कि रामानंद सागर द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित रामायण के बाद से ही दीपिका को देवी सीता के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए दीपिका चिखलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका चिखलिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने कुछ खास दोस्तों के साथ पार्टी करती दिखीं। इस दौरान दीपिका स्कूल यूनिफॉर्म पहने नजर आईं। उन्होंने शॉर्ट स्कर्ट और व्हाइट शर्ट पहना था। साथ ही उन्होंने हाथ में एक ड्रिंक का गिलास भी पकड़ा हुआ है। तस्वीर में दीपिका के दोस्त भी इसी लुक में नजर आ रहे हैं। दीपिका की ये तस्वीर सामने आते ही वायरल हो गई, जिसके बाद लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।