सब्सक्राइब करें

Deepika Singh: इस शो के सेट पर बड़े हादसे का शिकार हुईं 'संध्या बींदणी', प्लाईवुड बोर्ड गिरने से हुईं घायल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 20 Jun 2024 12:03 PM IST
विज्ञापन
Deepika singh Suffered a Major Injury while shooting on the set of Mangal Lakshmi Huge Plyboard fell on her
दीपिका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

डेली सोप के लिए शूटिंग करना आसान नहीं है। कलाकारों को दिन में 12-14 घंटे शूटिंग करनी पड़ती है, खासकर अगर वे मुख्य भूमिका में हों। ज्यादातर सीन्स में लीड किरदारों की जरूरत होती है, इसलिए उन्हें बीमार होने पर भी शूटिंग करनी पड़ती है। कई बार, कलाकार चोट लगने के बावजूद भी एपिसोड की शूटिंग जारी रखते हैं। दीपिका सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

Trending Videos
Deepika singh Suffered a Major Injury while shooting on the set of Mangal Lakshmi Huge Plyboard fell on her
दीपिका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका सिंह अपने शो 'मंगल लक्ष्मी' के सेट पर घायल हो गई हैं। लोकप्रिय टीवी स्टार को पीठ में चोट लग गई जब एक बड़ा प्लाईवुड बोर्ड उनके ऊपर गिर गया, जब वह अपने टीवी शो के लिए एक महत्वपूर्ण सीन की शूटिंग कर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika singh Suffered a Major Injury while shooting on the set of Mangal Lakshmi Huge Plyboard fell on her
दीपिका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका एक ड्रीम सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान अपनी पीठ के ऊपरी हिस्से में चोट खा बैठीं। मुंबई के फिल्म सिटी में जब वह इस सीन की शूटिंग कर रही थीं, तो तेज हवा के कारण एक बड़ा प्लाईवुड बोर्ड उनके ऊपर गिर गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'दीया और बाती हम' की अभिनेत्री दर्द से चिल्लाने लगीं और उनके सह-कलाकार नमन तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े। रिपोर्ट में कहा गया है कि दर्द के बावजूद अभिनेत्री ने शूटिंग जारी रखी, लेकिन पीठ में सूजन बढ़ने के कारण उन्होंने शूटिंग रोक दी।

Deepika singh Suffered a Major Injury while shooting on the set of Mangal Lakshmi Huge Plyboard fell on her
दीपिका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मेकर्स ने पास के स्टूडियो से आइस पैक मंगवाया, जहां डांस शो की शूटिंग हो रही थी। आइस पैक लगाने के बाद दीपिका सिंह ने जैसे-तैसे जितने सीन शूट कर सकती थीं, उतने किए। हालांकि, जब दर्द ज्यादा हो गया तो उन्हें सेट छोड़कर जाना पड़ा। जितने सीन शूट कर सकती थीं, करके वह घर चली गईं।

विज्ञापन
Deepika singh Suffered a Major Injury while shooting on the set of Mangal Lakshmi Huge Plyboard fell on her
दीपिका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले अभिनेत्री को मंगल लक्ष्मी की शूटिंग के दौरान अत्यधिक गर्मी के कारण आंख में खून का थक्का जम गया था। खून का थक्का जमने के बाद भी उन्होंने शूटिंग जारी रखी क्योंकि निर्माताओं के पास एपिसोड्स का बैंक नहीं था और उन्हें एक महत्वपूर्ण शादी का सीक्वेंस पूरा करना था।

 

Throwback Thursday: जब सलमान की एक फोन कॉल पर क्रिकेट खेलने पहुंच गए शोएब-युवराज, आधी रात को होटल में हुआ मैच

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed