{"_id":"5e09bc3d8ebc3e87df028f32","slug":"devoleena-bhattacharjee-first-interview-after-exit-bigg-boss-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस से बाहर होते ही देवोलीना ने बताया कौन पहुंचेगा टॉप पर, रश्मि और अरहान के रिश्ते से हैं नाखुश","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस से बाहर होते ही देवोलीना ने बताया कौन पहुंचेगा टॉप पर, रश्मि और अरहान के रिश्ते से हैं नाखुश
Mon, 30 Dec 2019 03:30 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 30 Dec 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस 13 की मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभर रही थीं । 2 महीने घर में बिताने के बाद उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई । इलाज करवाने के लिए उन्हें घर से बाहर जाना पड़ा । दर्शकों को उम्मीद थी कि देवोलीना फिर से घर में एंट्री करेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ । देवोलीना की चोट इतनी गहरी है कि उन्हें अभी आराम की जरूरत है ।
Devoleena Bhattacharjee
- फोटो : twitter
देवोलीना अब घर में नहीं आएंगी। अब देवोलीना का आखिरी इंटरव्यू आया है। इसमें उन्होंने बताया कि अभी वो पूरी तरह से ठीक नहीं हुई हैं। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने के लिए बोला है । अगर वो बिग बॉस में जाती भी हैं तो वो कोई भी टास्क नहीं कर पाएंगी ।
Devoleena Bhattacharjee
- फोटो : twitter
यहां तक कि अगर जरा सा भी झटका लगा या वो गिर गईं तो उन्हें जिंदगी भर की दिक्कत हो सकती है । जब देवोलीना से टॉप 5 कंटेस्टेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने, 'आसिम रियाज, सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, रश्मि देसाई और पारस छाबड़ा और शेफाली जरीवाला' का नाम लिया ।
Watch #BB13 Contestant#DevoleenaBhattacharjee First Interview After Bigg Boss 13
— The Khabri (@TheKhbri) December 29, 2019
👇🏽👇🏽👇🏽👇🏽👇🏽https://t.co/VHcTtZbjBW
विज्ञापन
विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee
- फोटो : Instagram
देवोलीना ने कहा कि पारस और शेफाली में से कोई एक टॉप 5 में जा सकता है । देवोलीना ने ये भी इशारा कि वो अरहान और रश्मि की दोस्ती से खुश नहीं हैं । देवोलीना कहती हैं, 'मेरी और रश्मि की दोस्ती को लोगों ने बहुत सराहा था। अगर मैं फिर से घर में जाती तो उसको समझाती कि वो अरहान की बातों में ना आए ।'
विज्ञापन
Rashami Desai, Siddharth Shukla and Devoleena
- फोटो : voot
'रश्मि बहुत अच्छा खेल रही है लेकिन उसे समझना चाहिए । मैं उसे शुभकामनाएं देती हूं कि वो अच्छा खेले और जीते ।' साथ ही देवोलीना से बिग बॉस 14 में हिस्सा लेने के बारे में भी पूछा गया । इस पर उन्होंने कहा, 'अभी तो ये तेढ़ा सीजन ही नहीं खत्म हुआ है । जब 14 शुरू होगा, तब इस बारे में बात करेंगे ।'