फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 साल में कितनी बदल गईं कृष्ण का रोल निभाने वाली ये छोटी सी बच्ची, पहचानना भी मुश्किल

Fri, 23 Aug 2019 04:26 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 23 Aug 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
Dhriti Bhatia played Krishna role in Jai Shri Krishna serial huge transformation in 10 years
Dhriti Bhatia - फोटो : instagram

टीवी पर कई सारे बच्चों ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया। कुछ बच्चे तो कृष्ण के रूप में दिलों में ऐसे घर कर गए कि आज भी लोग उन्हें याद करते हैं। ऐसा ही एक किरदार 10 साल पहले एक छोटी सी बच्ची ने निभाया था। इस बच्ची की मासूमियत और नटखट अदाओं को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते थे। इस बच्ची का नाम धृति भाटिया (Dhriti Bhatia) है। तस्वीरों में देखिए 10 साल में टेलीविजन पर नजर आने वाली नन्हीं सी कृष्ण अब कितनी बदल गई हैं। 

Dhriti Bhatia played Krishna role in Jai Shri Krishna serial huge transformation in 10 years
Dhriti Bhatia - फोटो : instagram

धृति ने 'जय श्री कृष्ण' (Jai Shri Krishna) सीरियल में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था। लंबे बाल और चेहरे पर मासूम सी हंसी की वजह से देखते ही देखते धृति दर्शकों की पसंदीदा कृष्ण बन गईं। यहां तक कि लोग टीवी पर उनके आने का इंतजार किया करते थे। खास बात है कि धृति ने जब कृष्ण का रोल निभाया था तब वह महज 3 साल की थीं। 

Dhriti Bhatia played Krishna role in Jai Shri Krishna serial huge transformation in 10 years
Dhriti Bhatia - फोटो : instagram

3 साल में धृति नन्हें कृष्ण से मशहूर हो गई थीं। इस सीरियल को रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने बनाया था। इस सीरियल के बाद धृति कई सीरियल में नजर आईं। जिसमें बरुण सोबती का सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' और 'माता की चौकी' शामिल है। 

यह भी पढ़ें:-  16 साल में कितनी बदल गईं सलमान खान की हीरोइन, कुछ तस्वीरों में तो पहचानना भी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhriti Bhatia played Krishna role in Jai Shri Krishna serial huge transformation in 10 years
Dhriti Bhatia - फोटो : instagram

धृति अब 14 साल की हो गई हैं और उनके लुक में पहले की अपेक्षा काफी बदलाव आ गया है। हालांकि उनके चेहरे की मासूमियत अब भी पहले जैसी ही है। धृति अपनी पढ़ाई पर इस वक्त ध्यान दे रही हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और लगातार अपने प्रशंसकों के लिए नई-नई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। 

यह भी पढ़ें:- 37 साल में कितनी बदल गईं 80 के दशक की ये अभिनेत्री, फिल्मों से दूर होते ही पहचानना भी मुश्किल

विज्ञापन
Dhriti Bhatia played Krishna role in Jai Shri Krishna serial huge transformation in 10 years
Dhriti Bhatia along with Shiamak Davar and Jackie - फोटो : instagram

इंस्टाग्राम पर धृति ने कई सारी तस्वीरें साझा की हैं। खास बात है कि इन तस्वीरों में धृति मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। धृति की कुछ तस्वीरें फिल्मी हस्तियों के साथ भी हैं। इसमें मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर के अलावा जैकी श्रॉफ शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed