{"_id":"5d5f82548ebc3e6c8c1b4e33","slug":"nach-baliye-9-madhurima-tuli-slap-her-ex-boyfriend-vishal-aditya-singh-in-rehearsal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नच बलिये 9: रिहर्सल के बीच इस एक्स कपल में जमकर हुई बहस, मधुरिमा ने विशाल को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
नच बलिये 9: रिहर्सल के बीच इस एक्स कपल में जमकर हुई बहस, मधुरिमा ने विशाल को जड़ा थप्पड़
Fri, 23 Aug 2019 12:44 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
madhurima tuli
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'नच बलिये 9' में इस बार एक्स कपल का तड़का लगा है । शो में मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह एक्स कपल हैं । दोनों को अक्सर शो के बीच लड़ते-झगड़ते देखा गया है । मधुरिमा और विशाल ने एक-दूसरे पर कई आरोप भी लगाए । विशाल कई बार मधुरिमा को मनाने की भी कोशिश कर चुके हैं लेकिन हर बार नाकामयाब हुए ।
madhurima tuli
- फोटो : social media
हाल ही में दोनों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनसुार, गुरुवार शाम रिहर्सल के दौरान मधुरिमा और विशाल के बीच जमकर बहस हुई । इसके बाद थोड़ी धक्का-मुक्की के बीच मधुरिमा ने विशाल को थप्पड़ मार दिया। बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम ने इस झड़प का एक वीडियो भी जारी किया है ।
madhurima tuli
- फोटो : social media
इस वीडियो में पहले मधुरिमा और विशाल के बीच बहस हुई । इसके बाद विशाल, मधुरिमा के पास गए तो थोड़ी धक्का-मुक्की शुरू हो गई । इसी बीच मधुरिमा ने विशाल को थप्पड़ जड़ दिया । साथ ही एक्ट्रेस विशाल को हल्का सा धक्का देती हुई भी वीडियो में नजर आई हैं ।
सलमान खान के शो 'नच बलिये' पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, कहा- 'ड्रामा नहीं किया इसलिए आउट कर दिया'
सलमान खान के शो 'नच बलिये' पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, कहा- 'ड्रामा नहीं किया इसलिए आउट कर दिया'
विज्ञापन
विज्ञापन
madhurima tuli
- फोटो : social media
दोनों के बीच किस बात को लेकर लड़ाई हुई, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं सामने आई है। विशाल कुछ वक्त पहले शो को छोड़ने की धमकी देते हुए नजर आए थे। उनकी इस धमकी पर मधुरिमा तुली ने कहा था, ‘वो हमेशा ये कहते रहते हैं कि शो छोड़ रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि ये उनका अटेंशन पाने का तरीका है।'
Nach Baliye 9: Madhurima Tuli smears Vishal Aditya Singh's face with cake as the team celebrates h... pic.twitter.com/JC0WORvrab
— Wartalabs (@Wartalabs) August 20, 2019
विज्ञापन
madhurima tuli
- फोटो : social media
मधुरिमा ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि वो विशाल के साथ कभी रिश्ते में नहीं आना चाहतीं । उन्होंने कहा था, 'विशाल का नच बलिए में अब तक का जैसा सफर रहा है, क्या आपको लगता है मैं उन्हें अपनी जिंदगी में दोबारा शामिल करूंगी। अगर मैं ऐसा करूंगी तो मुश्किल में पड़ जाऊंगी और डिप्रेशन में चली जाऊंगी ।'