‘तारत मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी का सबसे पुराना कॉमेडी सीरियल है, जो सालों से अपने दर्शकों को हंसाने का काम कर रहा है। इस सीरियल की कहानी और इसके किरदार फैंस को काफी ज्यादा पसंद आते हैं। दिलीप जोशी, मुनमुन दत्ता, शैलेश लोढ़ा समेत ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जुड़े सभी कलाकार फैंस के बीच लाइमलाइट में बने रहते हैं। फैंस इन सितारों की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस सीरियल से जुड़े स्टार्स की सैलरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। क्योंकि इस सीरियल में नजर आने वाले स्टार्स एक दिन में लाखों से हजारों रुपये कमाते हैं।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: जेठालाल से बबीता जी तक, जानें एक एपिसोड की कितनी फीस लेते हैं ये स्टार्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनमुन दत्ता
मुनमुन दत्ता ने इस सीरियल से घर घर में पहचान बनाई है। वह सालों फैंस को बबीता जी बनकर एंटरटेन कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनमुन दत्ता हर एपिसोड के लिए 35 से 50 हजार के करीब फीस लेती हैं। इस सीरियल में मुनमुन और जेठालाल के मस्ती भरे अंदाज को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
अमित भट्ट
शो में जेठालाल के पिता चंपक लाल का किरादार अमित भट्ट निभाते हैं। अमित अपने किरदार के लिए प्रति एपिसोड के लिए 70 से 80 हजार रुपये चार्ज करते हैं।
शैलेश लोढ़ा
शैलेश लोढ़ा इस सीरियल के सबसे पॉपुलर अभिनेता हैं, जो तारक मेहता के किरदार में नजर आते हैं। शैलेश मेकर्स से एक एपिसोड के लिए 1 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।
मंदार चंदावरकर
भिड़े के किरदार में नजर आने वाले एक्टर मंदार चंदावरकर शो के अहम कलाकार हैं। अभिनेता प्रति एपिसोड 80,000 रुपये चार्ज करते हैं। उनके और टप्पू के सीन्स फैंस का दिल जीत लेते हैं।