लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री और 'बिग बॉस 12' की विजेता दीपिका कक्कड़ को हिट डेली सोप 'ससुराल सिमर का' में 'सिमर' की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। अभिनेत्री अब सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह चार साल बाद फिर से टीवी पर वापसी कर रही हैं। आगामी शो के एक एपिसोड का प्रोमो हाल ही में निर्माताओं ने जारी किया था, जिसमें दीपिका 'होम कुक' होने के कारण ट्रोलिंग से टूटती हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि, नेटिजंस ने फिर से उनकी कड़ी आलोचना की। आइए जानते हैं क्यों?
Dipika Kakar: कुकिंग शो पर रो पड़ीं दीपिका कक्कड़, ट्रोल कर यूजर्स बोले- ड्रामा शुरू, 4 साल बाद कर रहीं कमबैक
'ससुराल सिमर का' में 'सिमर' की भूमिका के लिए मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री और बिग बॉस 12 की विजेता दीपिका कक्कड़, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में भाग लेने के लिए तैयार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका ने टीवी पर किया कमबैक
प्रोमो की शुरुआत जज रणवीर बरार दीपिका को समय कम होने के बारे में बताते हैं। फिर दूसरे जज विकास खन्ना पूछते हैं कि क्या उनके पास कोई 'प्लान बी' है, जिस पर दीपिका आत्मविश्वास से जवाब देती हैं कि वह समय पर अपनी डिश पूरी कर लेंगी। बाद में वह जजों को क्रीम ब्रूली टार्ट पेश करती हैं।
Sonu Sood: 'एक्टर्स पब्लिसिटी के लिए बॉडीगार्ड से करवाते हैं हंगामा', सोनू सूद ने खोला बॉलीवुड का कच्चा चिट्ठा
दोनों जज उनकी डिश की तारीफ करते हैं और उनकी तारीफ से दीपिका की आंखों में आंसू आ जाते हैं। जब फराह खान उनसे पूछती हैं, "दीपिका, रो क्यों रहे हो इतना?", तो अभिनेत्री जवाब देती है, "मैं आज हर उस महिला को रिप्रेजेंट करना चाहती हूं, जिसे ये कहकर दबाया जाता है, 'अरे, किचन में सिर्फ खाना ही तो बना रही है। हां हूं मैं एक होम कुक।'
Hina Khan: हिना खान ने बताया जब पहली बार कैंसर का पता चला तो क्या रहा रिएक्शन? इमोशनल हुईं मलाइका अरोड़ा
सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
वीडियो सामने आने के तुरंत बाद, नेटिजंस ने दीपिका को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने मेकर्स की एक्स पर पोस्ट किए गए प्रोमो के नीचे कमेंट किया, "मुझे खेद है कि वे इस शो में इतना ड्रामा क्यों ला रहे हैं।। इसे लाफ्टर शेफ्स की तरह हल्का-फुल्का बनाना चाहिए था।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इतना ड्रामा क्यों? आपने खुद ऐसी जिंदगी चुनी। अब शिकायत क्यों?" एक और यूजर ने लिखा, "दीपिका अभी भी सिमर के कैरेक्टर में हैं।"

हाउस वाइफ क्यों बनीं दीपिका?
दीपिका ने एक बार खुलासा किया था कि बचपन में वह अपने माता-पिता की टूटी शादी से प्रभावित थीं और बड़े होने तक इसने उन्हें एक व्यक्ति के रूप में पूरी तरह बदल दिया। हाउस वाइफ बनने और अपने परिवार की देखभाल करने के अपने फैसले के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा था कि यह उनके बचपन से उपजा है, जहां उन्होंने अपने माता-पिता को तलाक लेते देखा है।