ये बात कहना गलत नहीं होगा कि, शादी के बाद इंडस्ट्री से जुड़ी अभिनेत्रियों का करियर लगभग खत्म हो जाता है। इसकी वजह है अभिनेत्रियों का अपनी मैरिड लाइफ में बिजी हो जाना। शादी के बाद हर एक्ट्रेस अपनी मैरिड लाइफ को टाइम देती है, जिस वजह से वह अपने काम से दूर होती जाती है। आज इस स्टोरी में हम आपको ऐसी ही टीवी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शादी के बाद टीवी से दूर हो चुकी हैं। लेकिन साथ ही इस लिस्ट में उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने सालों बाद कमबैक भी किया है।
टीवी: शादी के बाद इंडस्ट्री से अचानक गायब हुईं ये अभिनेत्रियां, किसी ने किया कमबैक तो कोई अब भी गुमनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहबिज दोराबजी
टीवी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी लंबे समय से टीवी की दुनिया से दूर हैं। वह अपने मोटापे की वजह से कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। एक्ट्रेस थायराइड की बीमारी का सामना कर रही हैं। इसी वजह से उनका वजन बढ़ा हुआ है। हालांकि, एक्ट्रेस लोगों की बातों को किनारे रखकर अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती हैं।
जूही परमार
जूही परमार के सीरियल ‘कुमकुम’ को फैंस ने खूब पसंद किया था। लेकिन एक्ट्रेस ने अचानक ही टीवी की दुनिया को अलविदा कह दिया था। हालांकि, सालों बाद जूही परमार ‘हमारी वाली गुड न्यूज’ में नजर आई थीं। लेकिन एक्ट्रेस का ये सीरियल फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया, जिस वजह जूही का ये सीरियल कम समय में ही बंद हो गया।
पूजा बनर्जी
पूजा बनर्जी ने अपनी सीक्रेट शादी से हर किसी को हैरान कर दिया था। उन्होंने अभिनेता कुणाल वर्मा संग शादी रचाई है। शादी के बाद पूजा ने एक बेटे के जन्म दिया, जिसकी वजह से उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में अब पूजा ने टीवी की दुनिया से दूरी बना ली है और वह अपना पूरा समय अपने बेटे को देती हैं।
कृतिका सेंगर
पॉपुलर एक्ट्रेस कृतिका सेंगर का नाम भी इस लिस्ट में शमिल है। कृतिका सेंगर ने अचानक ही टीवी की दुनिया से दूरी बना ली। हालांकि, वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह आखिरी बार सीरियल ‘छोटी सरदारनी’ में एक छोटे से रोल में नजर आई थीं।