फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Disha Parmar-Rahul Vaidya: शादी की पहली सालगिरह मनाने लंदन पहुंचे दिशा और राहुल, रोमांटिक अंदाज में आए नजर

Wed, 13 Jul 2022 10:17 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 13 Jul 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
Disha Parmar and Rahul Vaidya will celebrate their first marriage anniversary in London, share photo from their trip
दिशा परमार, राहुल वैद्य - फोटो : Instagram

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री दिशा परमार और सिंगर राहुल वैद्य टेली टाउन की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक हैं। दोनों की शादी को कुछ दिनों में एक साल का वक्त पूरा होने जा रहे है। ऐसे में कपल अपनी शादी की पहली सालगिरह को मनाने के लिए लंदन पहुंच गया है। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी वेकेशन की तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। तस्वीरों में राहुल और दिशा का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।

Disha Parmar and Rahul Vaidya will celebrate their first marriage anniversary in London, share photo from their trip
दिशा परमार, राहुल वैद्य - फोटो : Instagram

दिशा इन दिनों 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' कर रही हैं, जिससे उन्होंने कुछ दिन का ब्रेक लिया है। एक इंटरव्यू में राहुल वैद्य ने इस बात की पुष्टि की थी कि दोनों 10 दिनों के लिए लंदन जा रहे हैं। अब दोनों ने इंस्टाग्राम पर खूब सारी तस्वीरें की हैं, जिसमें दोनों काफी रोमांटिक लग रहे हैं। किसी तस्वीर में राहुल दिशा को निहार रहे हैं, तो किसी में दोनों एक दूसरे की आंखों में देख रहे हैं। दोनों की तस्वीरों को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Disha Parmar Vaidya (@dishaparmar)

Disha Parmar and Rahul Vaidya will celebrate their first marriage anniversary in London, share photo from their trip
राहुल वैद्य और दिशा परमार - फोटो : फाइल

दिशा ब्लैक एंड व्हाइट ओवरकोट और डेनिम में खूबसूरत लग रही हैं, तो राहुल ब्लू स्वेटशर्ट और डेनिम में दिखाई दे रहे हैं। दिशा ने स्टोरी भी लगाई है, जिसमें दोनों लॉन्ग ड्राइव का मजा ले रहे हैं और उसके बाद वह समुद्र में बोट राइड का आनंद उठा रहे हैं। दोनों ही अपने वेकेशन को काफी एंजॉय कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Parmar and Rahul Vaidya will celebrate their first marriage anniversary in London, share photo from their trip
राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि राहुल वैद्य और दिशा पहली बार एक म्यूजिक वीडियो के दौरान मिले थे, जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। वहीं, राहुल ने बिग बॉस के घर से दिशा को शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद दिशा ने शो में आकर ही अपना जवाब दिया था। शो से बाहर आने के बाद दोनों ने 16 जुलाई 2021 को अपने परिवार और दोस्ती की मौजूदगी में शादी कर ली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed