फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khatron Ke Khiladi 12: टीवी की बहू संग इस अभिनेता ने झेला रोहित शेट्टी का टॉर्चर, करंट से निकली रुबीना की चीख

Wed, 13 Jul 2022 08:33 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 13 Jul 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 12: Rubina Dilaik And Nishant Bhat Performs Electric shock task in a new promo
रोहित शेट्टी, रुबीना दिलैक - फोटो : social media

जब भी किसी रियलिटी शो का नाम आता है, तो हमारे दिलों-दिमाग में मस्ती और लड़ाइयां सबसे पहले आती हैं। अक्सर सेलिब्रिटी बेस्ड रियलिटी शोज में हमें मस्ती और लड़ाइयां भर-भर के देखने को मिलती हैं। अगर शो में मस्ती न हो, तो वह शो कुछ समय में बोरिंग बन जाता है। ऐसा ही एक शो इस समय सबका ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब हो रहा है। हम बात कर रहे हैं, स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' की। इस शो में रोज कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है, जिसे देख दर्शकों की दिलचस्पी इसमें बढ़ती जा रही है। खतरों के खिलाड़ी में रोज कंटेस्टेंट्स को कई खतरनाक स्टंट्स का सामना करना पड़ता है। एक बार फिर इस शो में एक स्टार कंटेस्टेंट कुछ ऐसा करती नजर आ रही हैं, जिसे देखकर हमारी रूह कांप जाएगी। लेकिन स्टंट को करते हुए भी उनकी हरकतें सबको हंसने पर मजबूर कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका स्टंट करते यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

Khatron Ke Khiladi 12: Rubina Dilaik And Nishant Bhat Performs Electric shock task in a new promo
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

रोंगटे खड़े कर देने वाला प्रोमो 
अपने प्रसारण के बाद से ही सुर्खियां बटोर रहे इस शो में रोहित शेट्टी लगातार कंटेस्टेंट्स को खतरनाक स्टेंट्स करने पर मजबूर कर रहे हैं। हाल ही में, मेकर्स ने इसका एक नया वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है, जिसमें रुबीना दिलैक और निशांत भट्ट रूह कंपाने जितना खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं। जारी किए गए लेटेस्ट प्रोमो में रुबीना और निशांत को बिजली के झटके दिए जा रहे हैं, इसके बावजूद दोनों को  चाबी से ताले को खोलना होता है। ऐसा करते हुए निशांत जहां भगवान को याद करते हैं, वहीं डर के मारे रुबीना की तो चीख ही निकल जाती है। दोनों की इन हरकतों को देख वहां खड़े रोहित के साथ-साथ फैंस की हंसी भी रुक नहीं पा रही है।
     

Khatron Ke Khiladi 12: Rubina Dilaik And Nishant Bhat Performs Electric shock task in a new promo
रूबीना दिलैक, अनेरी वजानी, निशांत भट्ट - फोटो : insta

रुबीना के सपोर्ट में आए फैंस 
प्रोमो को साझा करते हुए कलर्स ने लिखा, 'क्या निशांत और रुबीना कर पाएंगे शॉक वेव से भरे, इस चैलेंजिंग खतरे को पार?' इस बात का जवाब देते हुए टीवी की पसंदीदा बहुओं में से एक रुबीना दिलैक के फैंस उन्हें पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। वह लगातार अपनी फेवरेट कंटेस्टेंट को प्रोत्साहित करते हुए कमेंट कर रहे हैं कि 'बॉस लेडी इस स्टंट को जरूर पूरा कर लेंगी।'  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 12: Rubina Dilaik And Nishant Bhat Performs Electric shock task in a new promo
रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर - फोटो : social media

कैटफाइट करती दिखीं थी रुबीना
पिछले दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में हुए एलिमिनेशन टास्क के दौरान जन्नत और रुबीना की लड़ाई ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। 'लॉक एंड की' टास्क में टीवी की दो पॉपुलर अभिनेत्री रुबीना दिलैक और जन्नत जुबैर के बीच जोरदार झगड़ा हुआ था। इस दौरान जन्नत ने रुबीना पर तंज कसा था कि उन्होंने 'लॉक एंड की' टास्क में जरा सा भी एफर्ट नहीं किया था। इस तंज के चलते जन्नत बुरी तरह से ट्रोलिंग का शिकार हो गई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed