{"_id":"5d8e55c08ebc3e016b6afc9b","slug":"disha-vakani-to-return-as-dayaben-on-taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-after-2-years-of-wait","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तारक मेहता सीरियल के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस दिन शो में वापसी करेंगी दयाबेन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
तारक मेहता सीरियल के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस दिन शो में वापसी करेंगी दयाबेन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Disha Vakani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन पर दर्शकों का फेवरेट कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। कई किरदारों के बदलाव के चलते शो में काफी उठापटक देखने को मिल रही है। वहीं दर्शक लंबे समय से दयाबेन को मिस कर रहे हैं। लेकिन अब इंतजार कर रहे इन फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। रिपोर्ट के मुताबिक दयाबेन यानि दिशा वकानी शो में कमबैक कर रही हैं।
2 of 5
disha vakani
- फोटो : social media
दिशा वकानी ने अपनी प्रेग्नेंसी के चलते साल 2017 में शो से ब्रेक लिया था। लेकिन इसके बाद खबर आई कि वो शो में लौटने के लिए ज्यादा पैसों की डिमांड कर रही हैं। शो के निर्माता असित कुमार मोदी तमाम कोशिशों के बावजूद दिशा की शो में वापसी नहीं करा पाए।
3 of 5
Disha Vakani
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा वकानी नवरात्रि के हफ्ते यानी 29 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच सीरियल में एंट्री कर सकती हैं। शो के निर्माता असित मोदी और दिशा के बीच अब सबकुछ सेट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Disha Vakani
असित मोदी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'हम सकारात्मक हैं कि दिशा शो पर 'दयाबेन' के रूप में वापसी करेंगी। इसमें एक महीने का समय लग सकता है। बार-बार हम उन्हें शो में वापस आने के लिए कह रहे हैं। हालांकि, वह तैयार नहीं थीं और उन्होंने हमें बताया कि वह अपनी छोटी को कैसे छोड़ कर शूटिंग के लिए आ सकती हैं? लेकिन अब वह एक बार फिर से वापसी करने का मन बना चुकी हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
Palak Sidhwani
- फोटो : instagram
बता दें कि बीते दिनों सोनू का किरदार निभाने वाली निधि भानुशाली भी पढ़ाई के चलते इस सीरियल को छोड़ चुकी हैं। उनकी जगह अब पलक सिधवानी आई हैं, जिन्हें दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।