साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत के लाखों- करोड़ों फैंस हैं। इस लिस्ट में आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक शामिल हैं। ऐसे में मनोरंजन जगत में ऐसे कई कलाकार भी हैं जो लंबे समय तक काम करने के बावजूद रजनीकांत से कभी नहीं मिल सके। कुछ ऐसे भी कलाकार हैं जो रजनीकांत से पहली बार मिले तो सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का बखान किया। इन्हीं में से एक हैं छोटे पर्दे के शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अभिनेता दिलीप जोशी।
रजनीकांत से कभी नहीं मिला था 'तारक मेहता...' का ये एक्टर !, मुलाकात के बाद किया ऐसा रिएक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, दिलीप जोशी ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर सुपरस्टार रजनीकांत के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वह रजनीकांत के साथ हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ दिलीप जोशी ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा, जिससे पता चलता है कि दिलीप जोशी रजनीकांत से मिलकर काफी उत्साहित थे।
दिलीप जोशी ने कैप्शन में लिखा- 'भगवान के घर में देर है अंधेर नहीं। मैं हमेशा रजनी सर से मिलना चाहता था। फिल्म सिटी में संयोग से उनसे मिला। वह एक प्रेरणा और विनम्रता का प्रतीक है। मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं। मिलने के लिए शुक्रिया रजनी सर।' दिलीप जोशी की इन तस्वीरों पर उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Bhagwan ke Ghar, der hai Andher nahi. Always wanted to meet Rajni Sir in person. It was an absolutely unbelievable coincidence, bumping into him at Film City! An inspiration and the epitome of humbleness. Feeling so...so lucky to have met him 🙌🏻 Thank You Rajni Sir! 😇 pic.twitter.com/Ub9qjfuer3
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के बारे में बात करें तो ये शो पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। पहले जहां डॉक्टर हाथी का किरदार निभाने वाले अभिनेता बदले गए तो फिर बाद में दयाबेन का किरदार निभाने वालीं दिशा वकानी ने भी प्रेग्नेंसी के चलते शो से ब्रेक ले लिया। इसके बाद ऐसे भी खबरें भी सुनने को मिली कि दिशा वकानी ज्यादा फीस की मांग कर रही थीं।
वहीं अब खबर है कि दिशा वकानी शो में दयाबेन बनकर वापसी कर रही हैं। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक दिशा वकानी नवरात्रि के हफ्ते यानी 29 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापसी करेंगी। अभी तक शो में दयाबेन का किरदार लंबे समय से गायब चल रहा था। वहीं शो में दयाबेन की वापसी के दर्शक काफी एक्साइटेड भी हैं।
पढ़ें: 'तारक मेहता...' में अब सोनू का किरदार निभाएंगी ये एक्ट्रेस, इस वेबसीरीज में आ चुकी हैं नजर