{"_id":"5d8d8cbc8ebc3e016968829b","slug":"faisal-khan-and-muskaan-kataria-breakup-after-nach-baliye-9","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'नच बलिए 9' से बाहर होते ही फेमस जोड़ी का ब्रेकअप, गर्लफ्रेंड के आरोप पर अभिनेता का पलटवार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'नच बलिए 9' से बाहर होते ही फेमस जोड़ी का ब्रेकअप, गर्लफ्रेंड के आरोप पर अभिनेता का पलटवार
'नच बलिए 9' में फैजल खान और मुस्कान कटारिया बेस्ट जोड़ी में से एक रहे हैं। शो में कपल के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली लेकिन शो से बाहर होते ही दोनों के बारे में ऐसे खबर आई जिसे सुनकर उनके फैंस को भी यकीन नहीं आ रहा है।
2 of 5
Faisal Khan
- फोटो : instagram
फैजल और मुस्कान का ब्रेकअप हो गया। मुस्कान ने टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट से बात करते हुए इसका खुलासा किया है। मुस्कान ने कहा कि 'हां, हमारा ब्रेकअप हो गया है और अब हम साथ नहीं हैं। मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है। अभी मैं इस बारे में कुछ भी डिस्कस नहीं करना चाहती हूं।' खबरें ये भी हैं कि फैजल मुस्कान को धोखा दे रहे थे और सीरियल 'चंद्रगुप्त मौर्य' की को-स्टार स्नेहा वाग को डेट कर रहे हैं।
3 of 5
Faisal Khan
- फोटो : instagram
आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए फैजल ने कहा कि 'मुझे ऐसा लगता है कि वो मेरे साथ सिर्फ लाइमलाइट में रहने के लिए थी।' को-एक्टर को डेट करने की खबर सुनकर फैजल खुद भी हैरान हैं। 'नच बलिए 9' में हिस्सा लेने से पहले ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों के बीच काफी झगड़ा भी हुआ था। इस पर फैजल ने बताया कि 'हां यह सही है कि 'नच बलिए 9' से पहले हमारे बीच झगड़े हुए थे लेकिन तब तक हम अलग नहीं हुए थे। मैं अपने रिश्ते को दूसरा मौका देना चाहता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
faisal khan
- फोटो : social media
'मैंने कहा कि रियलिटी शो एक अच्छा माध्यम है जहां हम एक दूसरे को और अच्छे से जान पाएंगे। काफी वक्त साथ में बिता पाएंगे लेकिन वो छोटी-छोटी बातों को लेकर मुझसे लड़ती थी और मैं अक्सर हमारे बढ़ते झगड़ों को लेकर परेशान रहता था। मैं हैरान हूं कि मुस्कान ने मुझ पर धोखा देने का आरोप लगाया है। मैंने कभी उसे धोखा नहीं दिया है। स्नेहा और मैं केवल दोस्त हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
faisal khan
- फोटो : social media
मुस्कान ने कहा था कि वो ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं। इस पर फैजल खान ने कहा कि 'सिर्फ 15 दिन में डिप्रेशन गायब होने वाला तरीका कोई मुझे भी बता दे। अगर वो ड्रिप्रेशन में होने का दावा कर रही हैं तो सोशल मीडिया पर ऐसे खुशी वालीं तस्वीरें क्यों शेयर कर रही हैं। मुझे लगता है कि वो मेरी जिंदगी की बड़ी गलती थी। मैं एक गलत इंसान से प्यार कर बैठा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।