फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बधाई हो: 'दिव्य दृष्टि' फेम सना सैयद ने ब्वॉयफ्रेंड संग किया निकाह, तस्वीरों से नहीं हटेंगी नजरें

Sat, 26 Jun 2021 03:39 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 26 Jun 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
Divya Drishti fame Sana Sayyed got married to boyfriend Imaad Shamsi photos goes viral
सना सैयद, इमाद शामसी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में एक बार फिर शादी का मौसम छाया दिख रहा है। पिछले कुछ समय से कई सेलेब्स के शादी के बंधन में बंधने की खबर सामने आई है। हाल ही में 'दिव्य दृष्टि' शो की अभिनेत्री सना सैयद ने भी निकाह रचा लिया। बता दें कि सना ने शुक्रवार को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड इमाद शामसी से निकाह कर लिया। उन्होंने बेहद ही निजी समारोह में निकाह किया जिसमें सिर्फ उनके परिवार के सदस्य, कुछ रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे।



सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें

अब सना ने सोशल मीडिया पर निकाह की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो साझा किया है जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सना ने अपना वेडिंग लुक काफी सादगी भरा रखा था, लेकिन दुल्हन के लिबास में वो किसी परी जैसी नजर आ रही थीं। सना ने ऑफ व्हाइट और ब्राउन रंग का लहंगा पहना था। वहीं उनके शौहर इमाद भी उनसे मैचिंग ऑफ व्हाइट शेरवानी पहने नजर आए। इसके साथ उन्होंने नारंगी रंग का सेहरा पहना था। एक तरफ जहां सना परी लग रही थीं तो वहीं इमाद भी बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे। सना और इमाद की जोड़ी बहुत प्यारी लग रही थी।




View this post on Instagram

A post shared by Drikshit_sumellika (@drikshit.sumellika)

Divya Drishti fame Sana Sayyed got married to boyfriend Imaad Shamsi photos goes viral
इमाद शामसी, सना सैयद - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सना ने अपने दुल्हन के लुक को डायमेंड ज्वैलरी के साथ पूरा किया था। जहां दुल्हनें ढेर सारे गहनों से सज जाती हैं तो वहीं सना ने बेहद ही कम लेकिन आलीशान गहने पहने थे। उन्होंने नेकलेस, मांग टीका,नथ, ईयरिंग के साथ हाथों में चुड़िया पहनी थी। उनका मेकअप भी बहुत हैवी नहीं था। आजकल दुल्हनें बहुत ज्यादा मेकअप लगाना पसंद नहीं कर रही हैं और प्राकृतिक खूबसूरती को ज्यादा तरजीह दे रहीं हैं। ऐसे में सना ने भी हल्का मेकअप किया था और खूबसूरत शादी का जोड़ा पहना था। हालांकि हीरों के गहनों ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।

Divya Drishti fame Sana Sayyed got married to boyfriend Imaad Shamsi photos goes viral
सना सैयद - फोटो : सोशल मीडिया

सना के को-स्टार रहे अभिनेता अद्विक महाजन और उनकी पत्नी नेहा महाजन इस शादी के हर इवेंट का हिस्सा रहे। उन्होंने सोशल मीडिया पर सना और इमाद की शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। सना और इमाद ने अपनी शादी को बहुत इंजॉय किया। दोनों ने अपने दोस्तों के साथ भी जमकर डांस किया। उनके डांस वीडियो फैंस के बीच जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहे हैं। सना के दोस्त अद्विक भी जबरदस्त मस्ती के मोड में नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Drishti fame Sana Sayyed got married to boyfriend Imaad Shamsi photos goes viral
इमाद शामसी, सना सैयद - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सना और इमाद ने कैंडिड तस्वीरें भी खिंचवाईं। एक तस्वीर में ये कपल आंखों में आंखें डाले भी नजर आया। दोनों को साथ देखकर हर किसी का दिल बस यही कह रहा था कि ये दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं। बता दें कि सना और इमाद कॉलेज के दिनों से एक दूसरे को जानते हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Drikshit_sumellika (@drikshit.sumellika)

विज्ञापन
Divya Drishti fame Sana Sayyed got married to boyfriend Imaad Shamsi photos goes viral
सना सैयद, इमाद शामसी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले 22 जून को सना और इमाद की हेल्दी सेरेमनी हुई थी। इस दौरान सना ने पीले रंग का सूट पहना था और फ्लोरल ज्वैलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया था। उनके दुपट्टे पर भी फूलों की कलाकारी की गई थी। हल्दी के बाद मेंहदी के फंक्शन में सना हरे रंग के लहंगे में नजर आईं। इस दौरान वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed