फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी संग मारपीट का मामला: निशा रावल की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने करण मेहरा के खिलाफ दर्ज किया केस

Sat, 26 Jun 2021 01:56 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 26 Jun 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
Mumbai police case against Karan Mehra on Nisha rawal complaint
निशा रावल, करण मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी अभिनेता करण मेहरा और निशा रावल एक बार फिर कानूनी मामले को लेकर चर्चा में हैं। मुंबई पुलिस ने निशा रावल की शिकायत पर करण मेहरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि निशा ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि कुछ समय पहले ही निशा रावल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि करण मेहरा उनके साथ मार पीट करते हैं। ये केस शुक्रवार 25 जून को दर्ज हुआ है और अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।



करण के परिवार के खिलाफ भी निशा ने दर्ज करवाई शिकायत

अपनी शिकायत में निशा ने करण के परिवार के सदस्यों, अजय मेहरा, बेला मेहरा और कुणाल मेहरा पर उनके साथ हिंसा करने का आरोप लगाया है। निशा का कहना है कि करण ने उनके बैंक खाते से 1 करोड़ से भी ज्यादा रुपये निकाले हैं। बता दें कि पिछले काफी समय से करण और निशा की टूटी शादी चर्चा में बनी हुई है। फैंस को दोनों की केमेस्ट्री काफी अच्छी लगती थी, लेकिन जब निशा ने करण के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई तो फैंस हैरान रह गए। वहीं अब तक इस मामले में कई सारी बातें सामने आ चुकी है।

Mumbai police case against Karan Mehra on Nisha rawal complaint
करण मेहरा और निशा रावल - फोटो : Instagram

बता दें कि 31 मई को निशा ने करण मेहरा के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई थी। वो फूटे हुए सिर के साथ गोरेगांव पुलिस स्टेशन पहुंची थीं और उनका कहना था कि उनका ये हाल उनके पति करण ने किया है। इसके बाद करण मेहरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इस पूरे मामले में करण का कहना था कि निशा अपने भाई रोहित के साथ मिलकर उन्हें फंसा रही हैं।

Mumbai police case against Karan Mehra on Nisha rawal complaint
एक्टर करण मेहरा और एक्ट्रेस निशा रावल - फोटो : Instagram

वहीं शिकायत दर्ज करवाने के बाद निशा मीडिया से मुखातिब हुई थीं और बताया था कि करण ने उन पर कई बार हाथ उठाया था और ये उनके लिए बेहद मामूली सी बात है। निशा के मुताबिक कई बार करण ने उन्हें घूंसा मारा है और उसके कारण उनके चेहरे पर निशान भी आए हैं। ये पूछे जाने पर कि वो ये सब इतने समय से क्यों झेल रही थीं? निशा ने बताया क्योंकि वो करण से प्यार करती थीं। उन्होंने कहा, 'मैं आज भी उससे प्यार करती हूं। मैं मूर्ख थी, ये सब मेरे मुंह पर तमाचा है क्योंकि मैं उससे अलग होने के लिए तैयार नहीं थी'। ये बताते हुए निशा रोने लगीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai police case against Karan Mehra on Nisha rawal complaint
निशा रावल - फोटो : निशा रावल

मीडिया से बातचीत के दौरान निशा ने अपनी दो तस्वीरें दिखाईं हैं, जिसमें एक फोटो में उनकी आंख पर निशान नजर आया और दूसरी तस्वीर में उनके सिर से खून बहता दिखाई दिया था। उन्होंने कहा, 'ये सब मेरे लिए आसान नहीं है, मुझे भी कैमरे के सामने जाना है। मैं ये नहीं चाहती कि एक दिन मेरा बच्चा बड़े होकर कहे कि मां तुम्हें अपने लिए खड़े होना चाहिए था। मैं उसके सामने गलत उदाहरण नहीं रखना चाहती'। उनके इस खुलासे के बाद बहुत से टीवी सेलेब्स ने भी उनका समर्थन किया था। 

विज्ञापन
Mumbai police case against Karan Mehra on Nisha rawal complaint
करण मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरी तरफ करण मेहरा ने आरोप लगाया था कि, 'निशा और उनके भाई ने एक एलिमनी अमाउंट मांगा लेकिन वो इतना ज्यादा था कि मैं उसे नहीं दे सकता था। रात 10 बजे फिर हमारे बीच इसी को लेकर बात हुई। तब भी मैंने साफ कहा कि ये मैं नहीं कर सकता। उसके बाद जब मैं कमरे में गया तो निशा पीछे से आ गईं। मैं मां से बात कर रहा था और उन्होंने गाली देना शुरू कर दिया। जोर-जोर से चिल्लाई और मेरे ऊपर थूका, उसके बाद मैंने उनसे कमरे से बाहर जाने को कहा। इसके बाद निशा ने अपना सिर दीवार पर दे मारा और सबको बताया कि ये मैंने किया है'। अब इस केस से कौन सा सच बाहर आता है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed