फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की दूसरी सालगिरह इस खास जगह मनाएंगी TV की ये फेमस बहू, पति की प्लानिंग पहले ही हो चुकी थी लीक

Sat, 07 Jul 2018 10:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Jul 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya will celebrate their second wedding anniversary in Maldives
Divyanka Tripathi
टीवी की फेमस बहू दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही रोमांटिक वकेशन पर पति विवेक दहिया संग जाने वाली हैं। दिव्यांका और विवेक की शादी को दो साल होने वाले हैं इस मौके पर दोनों ने खास जगह पर शादी की सालगिरह मनाने का फैसला किया है। इस बात का खुलासा विवेक ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए किया था।
Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya will celebrate their second wedding anniversary in Maldives
Divyanka Tripathi
मीडिया से बात करते हुए विवेक ने कहा था - 'हम दोनों एक साथ क्वालिटी समय बिताना चाहते हैं। बिजी शिड्यूल से समय निकालकर 7 जुलाई को मालद्वीप के लिए रवाना हो जाएंगे। रही बात वापसी की तो वह हमारे काम पर निर्भर करता है।' विवेक और दिव्यांका की शादी 8 जुलाई 2016 को हुई थी। ऐसे में कपल शादी की सालगिरह मनाने के लिए मालद्वीप जा रहे हैं। 
Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya will celebrate their second wedding anniversary in Maldives
दिव्यांका और विवेक
मालद्वीप लोगों के बीच इन दिनों घूमने के लिए सबसे फेमस जगह बन गई है। ऐसे में टीवी की यह सुपरहिट जोड़ी भी शादी की सालगिरह मनाने के लिए बाहर घूमने जा रही है। दिव्यांका और विवेक दोनों ही इन दिनों डेली सोप कर रहे हैं ऐसे में दोनों के बिजी शिड्यूल से वक्त निकालकर घूमने जाना थोड़ा मुश्किल जरूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya will celebrate their second wedding anniversary in Maldives
Divyanka Tripathi
दिव्यांका त्रिपाठी एकता कपूर के सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में लीड एक्ट्रेस में नजर आ रही हैैं तो वही विवेक 'कयामत की रात' में बतौर लीड एक्टर नजर आ रहे हैं। यह एक हॉरर सीरियल है जिसमें विवेक के अपोजिट करिश्मा तन्ना हैं। इस सीरियल के साथ विवेक ने लंबे वक्त बाद टीवी की दुनिया में कदम रखा है। इससे पहले विवेक मोना सिंह के साथ 'कवच: काली शक्तियों से' सीरियल में नजर आए थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed