{"_id":"5b3c7b904f1c1b8a288b48b9","slug":"divyanka-tripathi-and-vivek-dahiya-marriage-in-trouble","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिव्यांका-विवेक के रिश्ते में खटास, इन दो वजहों से बढ़ रही हैं दूरियां","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
दिव्यांका-विवेक के रिश्ते में खटास, इन दो वजहों से बढ़ रही हैं दूरियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
Divyanka Tripathi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी का करियर इन दिनों रफ्तार में है। लेकिन, उनके धारावाहिकों के सेट पर इन दिनों एक नई कहानी सुनने को मिल रही है। ये कहानी है दिव्यांका के उस प्यार की, जिस पर उनके पति की आदतों का ग्रहण लग गया है।
दिव्यांका और विवेक
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया, टीवी इंडस्ट्री का ऐसा कपल, जिसे साथ देखकर ही लोगों के मुंह से निकलता था, वाह, जोड़ी हो तो ऐसी। और दिव्यांका और विवेक ने शादी के बाद काम भी ऐसे ही किए कि हर कोई कहे, रब ने बना दी जोड़ी। अगर कभी विवेक को लेकर फैंस ने कुछ अनाप शनाप कहा तो दिव्यांका ने तुरंत मोर्चा संभाला। ट्रोलर्स अक्सर दिव्यांका और विवेक की एक साथ वाली पिक्चर देख उनके रिश्तो पर सवाल उठाते रहे हैं लेकिन हर बार दिव्यांका ने उनको करारा जवाब दिया। हाल ही में एक ट्रोलर ने दिव्यांका और विवेक की फोटो पर कर दिया था ऐसा कमेंट जिससे दिव्यांका उस ट्रोलर पर भड़क पड़ी।
Divyanka Tripathi
लेकिन अब अमर उजाला को पता चला है कि दिव्यांका का मन ये सब करते करते भर गया है। वहीं हर मौके पर दिव्यांका को मिलने वाली तवज्जो से विवेक भी परेशान हैं। विवेक को लगने लगा है की दिव्यांका के आगे उनकी पॉपुलैरिटी कम होती जा रही है। दोनों के करीबी सूत्र बताते हैं कि इसी के चलते विवेक अब दिव्यांका से सही बर्ताव नहीं करते। दोनों के रिश्तों में भी खटास आ रही है। हालांकि, अपना घर बचाए रखने के लिए दिव्यांका ने कभी इन खबरों को भाव नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Divyanka Tripathi
दिव्यांका अक्सर शूटिंग के दौरान भी विवेक और अपने रिश्तों पर सफाई देती रहती हैं। वहीं दूसरी तरफ विवेक ने दिव्यांका के साथ अब किसी भी पब्लिक इवेंट में जाने से मना कर दिया है। विवेक की इन हरकतों की वजह ये बताई जा रही है कि विवेक के पास कुछ खास काम नहीं है इसी वजह से वो तनाव में हैं और इसी के चलते ऐसा बर्ताव कर रहे हैं।
विज्ञापन
दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया
सूत्र ये भी बताते हैं कि दिव्यांका ने कई बड़े टीवी प्रोग्राम निर्माताओं से विवेक की मुलाकात भी कराई ताकि उन्हें काम मिल सके, लेकिन बात ना बन सकी। हालांकि, इन दिनों वह हॉरर शो कयामत की रात में नजर आ रहे हैं। मगर शो में उनका लीड किरदार नहीं है। इसके अलावा वह एकता कपूर के शो 'कवच' में भी काम कर चुके हैं। मगर यह शो सफल नहीं रहा और कुछ ही महीने में बंद हो गया।