{"_id":"5b3c747d4f1c1b91288b47f3","slug":"dipika-kakar-ready-to-quit-work-hints-having-baby-in-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद अब काम नहीं करना चाहती यह टीवी एक्ट्रेस, 'नए मेहमान' का ऐसे दिया इशारा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
शादी के बाद अब काम नहीं करना चाहती यह टीवी एक्ट्रेस, 'नए मेहमान' का ऐसे दिया इशारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की जिंदगी शादी के बाद काफी बदल गई है और वह इससे खुश हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे पड़ाव पर हैं। अब तो उन्होंने ऐसी बात कह दी है जिसे जानने के बाद उनके फैंस को खुशी भी होगी और तकलीफ भी।
2 of 5
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम
दीपिका कक्कड़ ने बताया कि वह काम छोड़कर हाउसवाइफ बनने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'अगर शोएब मुझसे कहते हैं कि बेबी तुम आराम करो, काम करने के लिए मैं हूं। तो मैं फट से हां कह दूंगी।' दीपिका ने कहा कि वह घर पर आराम करना पसंद करेंगी।
3 of 5
दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ ने यह भी बताया वह अगले साल बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। एक्ट्रेस से जब फैमिली प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'इस साल मदर्स डे पर मैंने जितनी महिलाओं को बधाई दी, उनमें से 90 फीसदी ने कहा कि मैं भी जल्द उनके क्लब में शामिल हो जाऊं। मगर मेरी शादी अभी हुई है। अगले साल हम बेबी प्लान करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ इन दिनों हॉरर शो 'कयामत की रात' में काम कर रही हैं। शो में वह सुहासिनी नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं। कहानी के मौजूदा ट्रैक के मुताबिक सुहासिनी की मौत हो चुकी है मगर बीच-बीच में उनके सीन्स दिखाए जाते रहेंगे। दीपिका ने सीरियल 'ससुराल सिमर का' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसी शो ने उन्हें घर घर में मशहूर कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका कक्कड़
दीपिका उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने शादी के लिए अपना धर्म परिवर्तन किया था। वह हिंदू से मुस्लिम बन गई थीं और उन्होंने अपना नाम फैजा इब्राहिम रख लिया था। उन्होंने टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम संग 22 फरवरी को शादी की। शोएब उनके दूसरे पति हैं। इससे पहले उनकी शादी रौनक मेहता से हुई थी मगर दो साल के अंदर वह रिश्ता टूट गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।