{"_id":"5b3c67c84f1c1b95288b4897","slug":"smriti-irani-or-sakshi-tanwar-whom-does-ekta-kapoor-like-more","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्मृति ईरानी या साक्षी तंवर कौन है फेवरेट? एकता कपूर ने दिया यह जवाब","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
स्मृति ईरानी या साक्षी तंवर कौन है फेवरेट? एकता कपूर ने दिया यह जवाब
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
Ekta Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकता कपूर के दो सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कहानी घर घर की' ने उन्हें रातों-रात बुलंदी पर पहुंचा दिया था। दोनों शोज की लीड एक्ट्रेस स्मृति ईरानी और साक्षी तंवर घर घर में मशहूर हो गईं। जाहिर सी बात है कि एकता कपूर के दिल में 'तुलसी' और 'पार्वती' दोनों के लिए खास जगह होगी।
Ekta Kapoor
मगर एकता कपूर से यह सवाल अक्सर पूछा जाता है कि स्मृति ईरानी और साक्षी तंवर में से उनकी फेवरेट कौन हैं?हालांकि यह सवाल मुश्किल है। फिर भी आखिरकार उन्होंने इसका जवाब दे ही दिया है। हाल ही में एकता कपूर ने साक्षी तंवर के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसके बाद यह सवाल एक बार फिर उठा।
Ekta Kapoor
यूजर ने एकता कपूर से पूछा, 'आप सबसे ज्यादा किसे पसंद करती हैं, तुलसी या पार्वती को?' इस पर एकता कपूर ने जवाब दिया, 'मैम आप किसे ज्यादा पसंद करती हैं! दाईं आंख या बाईं आंख को? यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब आप कभी नहीं दे सकते।'
विज्ञापन
विज्ञापन
एकता कपूर
एकता कपूर ने आगे लिखा, 'मजाक कर रही हूं। मैं दोनों को पसंद करती हूं क्योंकि मैं आज जो भी हूं, दोनों की वजह से हूं।'
विज्ञापन
ekta kapoor
तुलसी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं समृति ईरानी ने एक्टिंग के बाद राजनीति का रुख कर लिया। इन दिनों वह केंद्र सरकार में मंत्री हैं। वहीं साक्षी तंवर अब फिल्मों और वेब शोज पर फोकस कर रही हैं। आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में उनके अभिनय को खूब सराहा गया था। बता दें कि एकता कपूर 'कहानी घर घर की -2' लेकर आने वाली हैं।