फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हफ्तेभर सुर्खियों में रही TV की ये 5 बड़ी खबरें, TRP में नंबर 1 रहा ये फेमस सीरियल

Wed, 04 Jul 2018 07:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
Top 5 Television news of the week
tv
टेलीविजन खबरों की बढ़ती रुचि को देखकर हम आपके लिए नया कॉलम शुरू करने जा रहे हैं जिसका नाम 'बुद्धू बक्सा' है। इस कॉलम के तहत हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए शुरुआत करते हैं इसकी पहली कड़ी की। 
Top 5 Television news of the week
naagin 3
TRP में नंबर वन बना 'नागिन 3'
इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं था। 'कुमकुम भाग्य' सीरियल पिछले काफी महीने से टीआरपी के मामले में टॉप नंबर पर बना हुआ था लेकिन अब 'नागिन-3' ने इसे पछाड़ दिया है। इतना ही नहीं धीरज धूपर और श्रद्धा आर्या का सीरियल 'कुंडली भाग्य' भी 'नागिन-3' के सामने फीका पड़ गया है। हालांकि, टीआरपी के मुकाबले में 'कुमकुम भाग्य' से 'कुंडली भाग्य' आगे है। इसके साथ ही 'डांस दीवाने' और 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' भी टॉप टीआरपी शोज की लिस्ट में है।  
Top 5 Television news of the week
Rubina Dilaik
रुबीना दिलाइक की शादी
टीवी की 'छोटी बहू' यानी रुबीना दिलाइक 21 जून को ब्वॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला संग शादी के बंधन में बंध गई थीं। कपल ने 28 जून को मुंबई के जुहू स्थित किशोर कुमार बंगले में रिसेप्शन दिया। इससे पहले लुधियाना में भी एक रिसेप्शन दिया था हालांकि रुबीना और अभिनव शादी के बाद हनीमून पर जा नहीं पाए। शादी के बाद रुबीना की 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास' की सीरियल की शूटिंग पर लौट आई है जिसकी एक तस्वीर खूब वायरल हुई। तस्वीर में रुबीना के हाथ में झाड़ू है और उन्होंने साड़ी पहन रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Television news of the week
Kapil Sharma
गर्लफ्रेंड संग छुट्टियां मनाने गए कपिल शर्मा
कॉमेडियन कपिल शर्मा पिछले दिनों मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। कपिल शर्मा का वजन भी काफी बढ़ गया है। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ ग्रीस में हैं। कपिल से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि 'उनके साथ उनकी मंगेतर गिन्नी भी हैं और फिलहाल वो कुछ हफ्तों तक वहीं रहेंगे। कपिल अपने स्वास्थ्य पर काफी ध्यान दे रहे हैं और वो कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते हैं।'
विज्ञापन
Top 5 Television news of the week
Dus Ka Dum
सलमान के शो 'दस का दम' की टाइमिंग घटी
सलमान खान की फैन फॉलोइंग ने भले ही उनकी फिल्म 'रेस-3' को बॉक्स ऑफिस पर डूबने से बचा लिया लेकिन छोटे पर्दे पर उनकी लोकप्रियता लगातार गिर रही है। सलमान हाल में सोनी चैनल पर रियलिटी शो 'दस का दम' 9 साल बाद लेकर लौटे थे मगर वह दर्शक नहीं जुटा सके। नतीजा यह कि उनके डेढ़ घंटे के शो को मेकर्स ने सीधे-सीधे आधे घंटे कम कर दिया है। शो अब सिर्फ एक घंटे का रह गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed