दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के एक्स ब्वॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। कुछ दिन पहले ही शरद की रिप्सी भाटिया के साथ अफेयर की खबरें सामने आई थीं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि शरद मल्होत्रा और रिप्सी भाटिया जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक यह दोनों अगले महीने शादी करेंगे।
दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड जल्द करने जा रहे हैं शादी, दिल्ली की ये लड़की बनेगी दुल्हन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉट ब्यॉय की रिपोर्ट के मुताबिक शरद और रिप्सी 20 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी के फंक्शन 4 दिन तक जे डब्ल्यू मैरिएट, जुहू में चलेंगे। यह फंक्शन 18 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे जिसमें हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी शामिल है। कहा जा रहा है कि 20 अप्रैल को पहले यह दोनों कपल गुरुद्वारे में शादी करेंगे इसके बाद शाम को दूसरे रिवाज से फेरे लेंगे।
They say ur lucky .......I say, I'm lucky ❤@ripci.bhatia🤗 #ripsha #ganpatibappamorya #nowandforever
A post shared by Sharad_Malhotra009 (@sharadmalhotra009) on
शादी से जुड़ी खबर के बारे में शरद ने न्यूज पोर्टल से बात करते हुए कहा- 'मैं थोड़ा नर्वस हूं। बीते 12 साल में मैंने कम से कम 7 से 8 बार शादी की है लेकिन असलियत में यह पहली बार हो रहा है। मैं एक्साइटेड हूं। मेरे माता-पिता काफी खुश है। मेरे मां ने मुझे बताया कि बहन ने तैयारियां करना शुरू कर दिया है।'
शरद मल्होत्रा ने शादी की तैयारियों के बारे में भी बताया। शरद ने कहा- 'कोलकाता के डीजे को बुलाया है जो कि मेरे दोस्त का है। टेलीविजन इंडस्ट्री के सभी सितारे, मेरे करीबी और दोस्त इस शादी में आमंत्रित होंगे। मेरे रिसेप्शन की थीम अंग्रेजी होगी।' आपको बता दें, रिप्सी भाटिया दिल्ली की रहने वाली हैं और फैशन डिजाइनर हैं। बीते दिनों शरद को कई बार रिप्सी के साथ घूमते हुए भी देखा गया।
रिप्सी से पहले शरद का नाम कई और एक्ट्रेस से जुड़ चुका है। शरद ने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' (Banoo Main Teri Dulhann) सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की। इस सीरियल के बाद से ही शरद और दिव्यांका के रिश्ते की खबरें आने लगीं। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) के साथ करीब 7 साल तक रिलेशनशिप रहा जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। शरद से ब्रेकअप के लंबे वक्त बाद दिव्यांका ने विवेक दहिया से शादी रचा ली। दिव्यांका के बाद शरद मल्होत्रा और पूजा बिष्ट (Pooja Bisht) के रिलेशनशिप की खबरें आई थीं।