फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13: गोविंदा की भांजी मांजेगी बर्तन, ये 'भाई- बहन' करेंगे टॉयलेट साफ, जानें कंटेस्टेंट्स की ड्यूटीज

Mon, 30 Sep 2019 07:43 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 30 Sep 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
Duties list of Bigg Boss 13 contestants Starring salman khan
बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट्स - फोटो : सोशल मीडिया

29 सितंबर को सलमान खान ने शो बिग बॉस 13 में  स्वैग के साथ 13 कंटेस्टेंट्स का स्वागत किया। प्रीमियर में जहां सलमान ने सबसे पहले पांचों मेल कंटेस्टेंट्स को दर्शकों के सामने लाया तो वहीं बाद में फीमेल कंटेस्टेंट्स के लिए डिस्पेल एरिया में मेल कंटेस्टेंट्स को रखा गया। शो में फीमेल कंटेस्टेंट्स को घर के लिए ड्यूटीज बांटी गईं जिसके लिए उनको एक पार्टनर चुनने का भी हक दिया गया। ऐसे में इस पैकेज में बात करते हैं कंटेस्टेंट्स को मिली ड्यूटीज के बारे में...

Duties list of Bigg Boss 13 contestants Starring salman khan
Aarti Singh - फोटो : instagram

पारस छाबड़ा- आरती सिंह
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह को बर्तन मांजने का काम मिला। इसके बाद उन्हें दो पार्टनर चुनने थे जिनके बीच मुकाबला होता। ऐसे में आरती ने पारस छाबड़ा और अबु मलिक को चुना। दोनों के बीच दुर्बीन लगाकर नकली मुर्गी पकड़ने का कॉम्पटीशन रखा गया। इस कॉम्पटीशन को पारस ने आसानी से जीत लिया। यानी अब घर के बर्तन मांजने की जिम्मेदारी पारस छाबड़ा और आरती सिंह की है।

Duties list of Bigg Boss 13 contestants Starring salman khan
koena mitra

कोएना मित्रा और आसिम रिआज
कोएना मित्रा को लिविंग रूम के साफ सफाई  का काम मिला। इसके बाद कोएना को अपना पार्टनर चुनना था जिसके लिए उन्होंने पहले सिद्धार्थ शुक्ला को चुना लेकिन मेल कंटेस्टेंट्स के वीडियो देखने के बाद कोएना ने अपना फैसला बदलकर आसिम रिआज को आपना पार्टनर चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Duties list of Bigg Boss 13 contestants Starring salman khan
Dalljiet Kaur - फोटो : file photo

दलजीत कौर- सिद्धार्थ शुक्ला
दलजीत कौर ने बिग बॉस को अपने जीवन की दूसरी पारी बताया। इस दौरान दलजीत ने अपने बेटे के बारे में भी खुलकर बात की। वहीं जब ड्यूटी की बारी आई तो दलजीत को बेडरूम ड्यूटी दी गई है। यानी बेडरूम की साफ सफाई, इस काम के लिए दलजीत ने सिद्धार्थ शुक्ला को बतौर पार्टनर चुना।

विज्ञापन
Duties list of Bigg Boss 13 contestants Starring salman khan
शेफाली बग्गा - फोटो : सोशल मीडिया

शेफाली बग्गा और सिद्धार्थ डे
शेफाली बग्गा की एंट्री शहनाज गिल के साथ हुई। इस दौरान शहनाज ने सारी लाइमलाइट लूट ली। ऐसे में जब घर की जिम्मेदारी की बारी आई तो उन्हें गार्डन की साफ सफाई की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद बतौर पार्टनर शेफाली ने सिद्धार्थ डे को चुना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed