{"_id":"5f73301568be416092162516","slug":"eisha-singh-and-adnan-khan-romantic-drama-ishq-subhan-allah-to-go-off-air","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शुरू हो गई जारा और कबीर के निकाह की तैयारी, इस दिन दर्शकों से विदा लेगा सीरियल ‘इश्क सुभान अल्लाह’","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
शुरू हो गई जारा और कबीर के निकाह की तैयारी, इस दिन दर्शकों से विदा लेगा सीरियल ‘इश्क सुभान अल्लाह’
रोमांटिक धारावाहिक 'इश्क सुभान अल्लाह' अपने दो सफल सीजन्स पूरे करने के बाद दर्शकों से विदा लेने जा रहा है। इस दौरान शो के प्रशंसक इसकी शानदार कहानी, दिलचस्प प्लॉट और सधे हुए किरदारों से अच्छी तरह जुड़े रहे, जिन्हें अदनान खान, तुनिशा शर्मा और ईशा सिंह जैसे टैलेंटेड कलाकारों ने बड़ी विश्वसनीयता के साथ निभाया। यह शो अपनी लोकप्रियता के चरम पर आकर खत्म हो रहा है, जहां ज़ारा और कबीर अंत में निकाह पढ़कर फिर एक हो जाएंगे।
2 of 5
इश्क सुभान अल्लाह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने किरदार ज़ारा को मिले शानदार रिस्पॉन्स को लेकर बेहद खुश ईशा सिंह कहती हैं, ‘मैं अपने सभी फैंस की शुक्रगुजार हूं, जिनसे हमें इतना प्यार और तारीफें मिलीं। मुझे इस शानदार सफर का हर पल बहुत अच्छा लगा और अब मैं इस शो की शूटिंग मिस करने वाली हूं। यह शो यकीनन मेरे बेबी की तरह था। इससे कहीं ज्यादा मैं अपने सभी को-एक्टर्स और उन दोस्तों की कमी महसूस करूंगी, जो मैंने इस सफर के दौरान सेट पर बनाए थे।’
3 of 5
इश्क सुभान अल्लाह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने किरदार की लोकप्रियता के बारे में ईशा बताती हैं, ‘ज़ारा के रोल ने मुझे निश्चित तौर पर एक अलग पहचान दिलाई है और यह मेरे दिल के बेहद करीब है। इस किरदार से मैंने बहुत कुछ सीखा है और कई मामलों में मुझे प्रेरित किया है। ऐसे में मुझे ज़ारा से वापस ईशा बनने में कुछ वक्त लगेगा। मेरा मानना है कि एक एक्टर के लिए यह निश्चित तौर पर सबसे बड़ी उपलब्धि है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इश्क सुभान अल्लाह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसी तरह अपने किरदार कबीर को मिले बेपनाह प्यार से उत्साहित अदनान खान ने कहा, “मैं इस शो को बहुत ज्यादा मिस करने वाला हूं। मैंने करीब ढाई वर्षों तक कबीर के किरदार को जिया है। यह उन भूमिकाओं में से एक है, जिसने मेरी जिंदगी पर गहरा असर किया है। इस शो की शूटिंग से जुड़ा अनुभव भी कम नहीं था और मैं अपनी को-स्टार ईशा सिंह, मोनिका खन्ना और अपनी पूरी टीम का आभारी हूं, जिन्होंने इस सफर को इतना खुशनुमा यादगार और समृद्ध बनाया। अब चूंकि यह शो खत्म हो रहा है, तो मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं कि अंत भला तो सब भला।’
विज्ञापन
5 of 5
इश्क सुभान अल्लाह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'इश्क सुभान अल्लाह' का आखिरी एपीसोड 2 अक्टूबर को प्रसारित होगा और इसकी शूटिंग के दौरान सभी कलाकारों की आंखें नम दिखाईं दीं। कलाकारों, तकनीशियनों और तमाम कारीगरों ने आपस में गले मिलकर एक दूसरे को शो की मुबारकबाद दी और आगे भी एक दूसरे के संपर्क में रहने का वादा किया। इस दौरान सबने मिलकर केक काटा और खूब धमाल भी मचाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।