{"_id":"5f730d068ebc3e9b776690fa","slug":"hina-khan-birthday-here-actress-some-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hina Khan Birthday: करियर के शुरुआती दिनों में ऐसी दिखती थीं हिना खान, ‘संस्कारी बहू’ की छवि तोड़कर बन गईं ग्लैमरस अभिनेत्री","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Hina Khan Birthday: करियर के शुरुआती दिनों में ऐसी दिखती थीं हिना खान, ‘संस्कारी बहू’ की छवि तोड़कर बन गईं ग्लैमरस अभिनेत्री
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 29 Sep 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान
- फोटो : instagram/realhinakhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कभी टीवी की 'संस्कारी बहू' की छवि रखने वालीं हिना खान की गिनती अब मोस्ट स्टाइलिश आइकन में होती है। हिना खान ने स्टार प्लस पर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से डेब्यू किया। दो अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाने वालीं हिना के लुक में भी काफी बदलाव हुआ है। हिना के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
हिना खान
- फोटो : instagram/realhinakhan
हिना का जन्म साल 1987 में जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में हुआ। हिना ने साल 2009 गुरुग्राम से एमबीए की पढ़ाई की। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए ऑडिशन दिया। अपने एक दोस्त के कहने पर हिना खान ने यह ऑडिशन दिया था। उन्होंने अभिनय में कोई प्रशिक्षण नहीं लिया था, फिर भी वह स्क्रीन टेस्ट में पास हो गईं।
3 of 5
हिना खान
- फोटो : instagram/realhinakhan
2009 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' प्रसारित हुआ। इसमें हिना खान ने अक्षरा सिंघानिया का किरदार निभाया था। आठ साल इस शो को करने के बाद नवंबर 2016 में उन्होंने इसे छोड़ दिया। इसके बाद हिना खान ने 'बिग बॉस 11' में हिस्सा लिया था। यह शो उनके करियर के लिए बेहद अहम साबित हुआ। 'बिग बॉस' से हिना की छवि एक ग्लैमरस अभिनेत्री की बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हिना खान
- फोटो : instagram/realhinakhan
हिना खान 'बिग बॉस 11' के फाइनल में तो पहुंचीं लेकिन वो शिल्पा शिंदे से हार गईं। 'बिग बॉस' के घर से निकलने के बाद हिना खान के हाथ कई बड़े प्रोजेक्ट लगे। वो टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के', 'नागिन 4' और 'नागिन 5' में नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 5
हिना खान
- फोटो : instagram/realhinakhan
टीवी के बाद हिना खान ने बड़े पर्दे की ओर कदम बढ़ाया। फिल्म 'हैक्ड' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। हिना खान का एक म्यूजिक वीडियो 'रांझणा' भी काफी चर्चा में रहा। जिसमें उनके साथ 'बिग बॉस' के ही एक और कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा थे। निजी जिंदगी की बात करें तो हिना खान लंबे समय से रॉकी जैसवाल को डेट कर रही हैं। रॉकी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।