{"_id":"5f72aef48ebc3e9bc7343f09","slug":"bigg-boss-14-salman-khan-show-makers-clear-telecast-timing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 14: क्या आधे घंटे ही प्रसारित होगा ‘बिग बॉस 14’? चैनल ने शो के टेलीकास्ट के बारे में दी पूरी जानकारी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 14: क्या आधे घंटे ही प्रसारित होगा ‘बिग बॉस 14’? चैनल ने शो के टेलीकास्ट के बारे में दी पूरी जानकारी
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 29 Sep 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : instagram/colorstv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 14 शुरू होने में चंद दिन बाकी है। शो की अपनी फैन फॉलोइंग है जो कि इसके प्रसारण का बेसब्री से इंतजार कर रही है। बिग बॉस को इस बार भी सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। इस बीच ऐसी खबरें आईं कि बिग बॉस 14 का प्रसारण आधे घंटे ही होगा। अब इस खबर पर चैनल ने बयान जारी कर सच्चाई बताई है।
2 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : instagram/colorstv
कलर्स चैनल के प्रवक्ता ने ऐसी किसी भी खबर से इनकार किया है। शो का प्रसारण आधे घंटे नहीं बल्कि एक घंटे ही होगा। सोमवार से शुक्रवार तक बिग बॉस का प्रसारण रात 10.30 बजे होगा जबकि वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को यह नौ बजे प्रसारित होगा।
3 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : instagram/colorstv
चैनल ने अपने बयान में कहा कि ‘इस तरह की खबरें हैं कि बिग बॉस 30 मिनट दिखाया जाएगा, यह पूरी तरह गलत है। शो का प्रसारण एक घंटे ही होगा। सोमवार से शुक्रवार 10.30 बजे और शनिवार और रविवार को नौ बजे दिखाया जाएगा। तीन अक्टूबर से शो शुरू होगा।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : instagram/colorstv
बता दें कि 'बिग बॉस' के 14वें सीजन को लेकर इसके निर्माताओं ने बहुत सी चीजें नई होने का वादा किया है। इसमें सबसे नई बात यह है कि अब 'बिग बॉस' का ताजा सीजन टीवी से पहले मोबाइल पर देखा जा सकेगा। दर्शकों को 'बिग बॉस' देखने के लिए रात के नौ बज ने तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वह हर दिन इस शो का मजा एडवांस में मोबाइल पर ले सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : instagram/colorstv
वहीं सलमान खान ने इस शो में निर्माताओं की तरफ से कुछ खास व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि शो में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को फिल्म देखने के लिए एक मिनी थियेटर, शॉपिंग करने के लिए एक शॉपिंग मॉल, मसाज करवाने के लिए एक स्पा और खाना खाने के लिए एक रेस्टोरेंट की व्यवस्था की गई है। हालांकि, इन व्यवस्थाओं का लाभ लग्जरी टास्क को जीतने वाले प्रतिभागी ही उठा सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।