{"_id":"672d9aa28bfef3e71109236c","slug":"ekta-kapoor-reprimanding-rajat-dalal-and-chahat-pandey-in-bigg-boss-18-asked-sharp-questions-to-vivian-dsena-2024-11-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में रजत दलाल और चाहत पांडे को फटकार लगाती नजर आईं एकता कपूर, विवियन से किए तीखे सवाल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में रजत दलाल और चाहत पांडे को फटकार लगाती नजर आईं एकता कपूर, विवियन से किए तीखे सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:36 AM IST
सार
बिग बॉस 18 में शुक्रवार के वार में सलमान खान नहीं बल्कि एकता कपूर शो को होस्ट करती नजर आने वाली हैं। इस दौरान रोहित शेट्टी की मौजूदगी को लेकर भी बातें हो रही हैं। एकता कपूर प्रोमो में विवियन डीसेना, चाहत पांडे और रजत दलाल से तीखे सवाल करती नजर आएंगी। आइए आपको बताते हैं और क्या होगा शो में खास..
बिग बॉस 18 के शुक्रवार के वार में टीवी की दुनिया की मशहूर हस्ती एकता कपूर नजर आने वाली हैं। एकता कपूर का हाई ड्रामा और रोहित शेट्टी की डांट शुक्रवार के वार में दिखाई देने वाली है। इस हफ्ते शुक्रवार के वार में रोहित शेट्टी और एकता कपूर ही शो को होस्ट करते नजर आने वाले हैं। अपनी स्पष्ट और सीधी बात कहने के लिए मशहूर एकता बिग बॉस के घर में भी अपनी बेबाकी के साथ आती हैं और बिना किसी हिचकिचाहट के प्रतियोगियों के व्यवहार पर सवाल उठाती हैं।
एकता कपूर ने कही ये बात
एकता कपूर ने शो में विवियन डीसेना को आईना दिखाती नजर आ रही हैं। एकता कपूर विवियन से कहती हैं कि मैंने आपको लॉन्च किया है कुछ सवाल तो मैं भी आपसे कर सकती हूं। आप काम का घमंड किसे दिखा रहे हैं, आपने 8-10 साल काम किया तो क्या...तो क्या।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
विवियन डीसेना
- फोटो : इंस्टाग्राम
विवियन के बिग बॉस के आने पर उठा सवाल
एकता कपूर ने कहा कि आप काम का घमंड किसे दिखा रहे हैं, यही करना था तो आप आए क्यों बिग बॉस में। मैं इस मुद्दे को उठाना चाहती हूं, जो मुझे बुरी तरह से चुभ रहा है।
चाहत पांडे को लेकर कही ये बात
एकता कपूर ने भी चाहत को लेकर कहा कि आप कहती हैं कि आप मुझसे ऐसे कैसे बात कर सकती हैं। तो मैं आपको बता दूं कि आप यहां एक खिलाड़ी हैं। आप औरत और मर्द को लेकर इस घर में बात नहीं कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
रजत दलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
रजत दलाल को लगाई फटकार
एकता कपूर ने रजत दलाल से कहा कि वो छोटा है आप उसके सामने खड़े हो रहे हो, सीना तान के दिखा रहे हो, तो आप अपने आपको तोप नहीं दिखा रहे हैं। आपने अगर मेरे पिता का नाम भी लिया होता, तो मैं आती आपको समझाने और दिखाने।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।