सब्सक्राइब करें

Sreejita De: श्रीजिता डे दोबारा करने जा रहीं शादी! बंगाली रीति-रिवाज से गोवा में लेंगी सात फेरे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 07 Nov 2024 06:34 PM IST
सार

श्रीजिता डे दोबारा शादी करने जा रही हैं। इस बार अभिनेत्री अपने पति माइकल ब्लोहम-पेप के साथ  गोवा में बंगाली रीति-रिवाज से शादी करने वाली हैं। 
 

विज्ञापन
TV actress Sreejita De is going to get married again know full details here
श्रीजिता डे - फोटो : इंस्टाग्राम-श्रीजिता डे

छोटे पर्दे की अभिनेत्री और पूर्व बिग बॉस में नजर आ चुकी श्रीजिता डे ने जुलाई 2023 में परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में जर्मनी में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड माइकल ब्लोहम-पेप से शादी कर ली थी। इस जोड़े ने अब एक बार फिर से शादी करने का फैसला लिया है। इसके लिए दोनों ने गोवा में दो दिवसीय विवाह समारोह की योजना बनाई है। इसमें उनके करीबी मित्र और परिवार के सदस्य शामिल होंगे।


Salman Somy Ali: 31 साल पहले सलमान की फिल्म से हो जाता सोमी अली का डेब्यू; फिर उसी कहानी पर बनी ऋतिक की फिल्म

Trending Videos
TV actress Sreejita De is going to get married again know full details here
श्रीजिता डे - फोटो : इंस्टाग्राम-श्रीजिता डे
इस दिन होगी शादी

सोशल मीडिया पर उनकी शादी का निमंत्रण पत्र तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अनुसार, श्रीजिता और माइकल की मेहंदी और संगीत 9 नवंबर को होगा। वे अगले दिन (10 नवंबर) शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पारंपरिक बंगाली शादी समारोह से कुछ घंटे पहले, उनकी हल्दी की रस्म भी उसी दिन होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
TV actress Sreejita De is going to get married again know full details here
श्रीजिता डे - फोटो : इंस्टाग्राम-श्रीजिता डे
पिछले साल हुई थी शादी

शादी के कार्ड के अनुसार यह जोड़ा एक रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित करेगा। पिछले साल जुलाई में श्रीजिता और माइकल ने ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी। दुल्हन सफेद गाउन में बहुत खूबसूरत लग रही थी, जबकि माइकल ने काले रंग का टक्सीडो पहना था।

TV actress Sreejita De is going to get married again know full details here
श्रीजिता डे - फोटो : इंस्टाग्राम-श्रीजिता डे
2019 से शुरू हुआ था प्यार का सिलसिला

उतरन में नजर आ चुकीं श्रीजिता ने दिसंबर 2021 में अपने जर्मन प्रेमी के साथ सगाई की घोषणा करके सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, कोविड-19 महामारी की वजह से इस जोड़े की शादी को उस समय स्थगित कर दिया गया था। श्रीजिता की लव लाइफ की बात करें तो माइकल के साथ उन्होंने 2019 में डेटिंग शुरू की थी। कथित तौर पर वे एक रेस्तरां में मिले और एक दूसरे के नंबर एक्सचेंज किए। करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद माइकल ने पेरिस में श्रीजिता को प्रपोज किया।

विज्ञापन
TV actress Sreejita De is going to get married again know full details here
श्रीजिता डे - फोटो : इंस्टाग्राम-श्रीजिता डे
इन धारावाहिकों में आ चुकी हैं नजर

श्रीजिता के अभिनय करियर की बात करें तो वह उतरन, तुम ही हो बंधु सखा तुम्ही, लेडीज स्पेशल, लाल इश्क और ये जादू है जिन का जैसे लोकप्रिय टीवी शो में अपनी भूमिकाओं के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने 2007 में कसौटी जिंदगी की शो से अभिनय की शुरुआत की। अभिनेत्री टशन, मानसून शूटआउट, लव का द एंड और रेस्क्यू जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं।
Sunil Shetty: 'हंटर' की शूटिंग के दौरान घायल हुए सुनील शेट्टी, बोले- 'कोई गंभीर बात नहीं, मैं बिल्कुल ठीक हूं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed