{"_id":"5c389596bdec2273182aa441","slug":"ekta-kapoor-serial-naagin-3-may-off-air-soon-in-february","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लुढ़कती TRP के बीच बंद हो सकता है एकता कपूर का ये फेमस सीरियल, कभी रह चुका है नंबर 1","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
लुढ़कती TRP के बीच बंद हो सकता है एकता कपूर का ये फेमस सीरियल, कभी रह चुका है नंबर 1
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 11 Jan 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
naagin 3
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'नागिन 3' के फैंस के लिए बुरी खबर हैं। खबरों की मानें तो यह शो जल्द ही ऑफएयर हो सकता है। कहा जा रहा है कि इस शो की जगह कोई और नहीं बल्कि एकता कपूर का ही सीरियल लेगा। जानकारी के मुताबिक 'नागिन 3' के आखिरी एपिसोड की शूटिंग 12 फरवरी को होगी जिसके कुछ दिन बाद ही 'नागिन 3' बंद हो जाएगा।
2 of 5
naagin 3
- फोटो : File Photo
एकता कपूर के 'नागिन 3' सीरियल की टीआरपी में लगातार गिरावट आई है। पिछले हफ्ते यह सीरियल दूसरे नंबर पर था जबकि इस हफ्ते इस सीरियल की टीआरपी में और गिरावट देखी गई। बार्क रिपोर्ट के मुताबिक यह सीरियल इस हफ्ते सातवें पायदान पर रहा। ऐसे में शो की गिरती टीआरपी की वजह से भी सीरियल के बंद होने की अफवाहों को और जोर मिला।
3 of 5
naagin 3
- फोटो : File Photo
सूत्रों की मानें तो 'नागिन 3' की जगह एकता कपूर का सीरियल 'कवच 2' लेगा। 'कवच 2' सीरियल कवच का दूसरा सीजन है। कवच सीरियल में मोना सिंह और विवेक दहिया मुख्य किरदार में थे। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक 'सीजन 2' के लिए ऑडीशन भी हो रहे हैं। ऐसे में 'नागिन 3' सीरियल अगर ऑफएयर होता है तो फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Naagin 3
- फोटो : File Photo
'नागिन' सीरियल के बीते 2 सीजन को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। दोनों सीजन में मौनी रॉय मुख्य भूमिका में थीं। वहीं पहले सीजन में मौनी के अपोजिट अर्जुन बिजलानी तो वहीं दूसरे सीजन में करणवीर बोहरा थे। जबकि इस सीजन में मौनी की जगह सुरभि ज्योति, अनीता और पर्ल पुरी हैं। कहा जा रहा है कि 'नागिन 3' में माहिर की जल्द ही तीसरी शादी होते हुए दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
naagin 3
- फोटो : File Photo
जानकारी के मुताबिक 'ये है मोहब्बतें' एक्ट्रेस अदिति शर्मा की इस सीरियल में एंट्री होगी। खबरों की मानें तो बेला इस बार अपने प्यार को कुर्बान कर देगी। फिलहाल देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में दर्शकों को क्या ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। आपको बता दें, इस बार की बार्क रिपोर्ट में 'स्टार स्क्रीन अवॉर्ड' नंबर एक पर रहा जबकि कपिल शर्मा का शो दूसरे नंबर पर रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।