{"_id":"5cb71466bdec22146230a61b","slug":"election-commission-of-india-send-a-notice-to-serial-bhabiji-ghar-par-hain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भाबीजी घर पर हैं' को चुनाव आयोग का नोटिस, पीएम मोदी की इन योजनाओं का प्रचार करने का आरोप","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'भाबीजी घर पर हैं' को चुनाव आयोग का नोटिस, पीएम मोदी की इन योजनाओं का प्रचार करने का आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 17 Apr 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Bhabiji Ghar Par Hain
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' पर चुनाव आयोग का खतरा मंडरा रहा है। घर-घर में पसंद किए जाने वाले इस सीरियल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने का आरोप है। इसके लिए चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शो के निर्माताओं की ओर से अभी कोई जवाब नहीं भेजा गया है।
2 of 4
Bhabiji Ghar Par Hain
- फोटो : instagram
शो के लेखक रघुवीर शेखावत ने एक इवेंट में इस आरोप पर खुलकर बातचीत की है। इस पर उन्होंने कहा कि शो के निर्माता चुनाव आयोग के नोटिस पर जल्द ही जवाब भेजेंगे, देखा जाए तो हमने शो में किसी भी राजनीतिक दल का नाम नहीं लिया है और ना ही किसी पार्टी को निशाना बनाया है, एक सीमा में रहकर ही एपिसोड तैयार किया है, हमने केवल स्वच्छ भारत अभियान को प्रमोट किया है।'
3 of 4
टीवी सीरियल
- फोटो : social media
भाबीजी घर पर हैं के अलावा जीटीवी पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल तुझसे है राब्ता को लेकर भी चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है। इस शो पर पीएम मोदी की उज्ज्वला योजना और स्वच्छ भारत अभियान का प्रचार करने का आरोप है। बता दें कि लोक सभा चुनाव 2019 के बीच इस तरह के एपिसोड्स को चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जा रहा है। बीती 11 अप्रैल से लोक सभा चुनाव की शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
bhabiji ghar par hain
- फोटो : twitter
यह मामला तब सामने आया जब कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने मुंबई मिरर से इसपर बातचीत की। उन्होंने आरोप लगाते हुए इन शोज को पेड न्यूज की तरह बताया था, उन्होंने आगे कहा कि दर्शकों को इस बात का अंदाजा नही हो पाता कि यह बीजेपी का प्रचार हो रहा है, देखा जाए तो यह गुस्सा दिलाने वाली गतिविधी है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।