फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पारलौकिक शक्तियों वाले शो की लॉन्चिंग पर कुदरत का कहर, आंधी में उड़ गया लाखों का सेट

Wed, 17 Apr 2019 03:16 PM IST
भावना शर्मा अक्षित त्यागी, अमर उजाला ब्यूरो, उदयपुर
अक्षित त्यागी, अमर उजाला ब्यूरो, उदयपुर Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 17 Apr 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
tv serial ek bhram sarvagun sampanna set destroy in storm
shrenu parikh
स्टार प्लस पर अगले हफ्ते से शुरू होने जा रहे पारलौकिक शक्तियों पर बने धारावाहिक 'एक भ्रम-सर्व गुण सम्पन्न' की उदयपुर में लॉन्चिंग पर ही पारलौकिक शक्तियों ने अपना खेल दिखा दिया। यहां के सहस्रबाहु मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम से ठीक पहले आए आंधी तूफान ने सारे इंतजाम हवा में उड़ा दिए। 
tv serial ek bhram sarvagun sampanna set destroy in storm
Shrenu Parikh
कार्यक्रम के लिए मुंबई से पहुंचे तमाम पत्रकार और सीरियल के कलाकार होटल में ही एक दूसरे से बातें करते रहे और इस बातचीत के दौरान ये भी सामने आया कि इसके कलाकारों को भी इस सीरियल की कहानी के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।
tv serial ek bhram sarvagun sampanna set destroy in storm
shrenu parikh
एवेंजर्स सीरीज के सितारों की तरह अब हिंदी मनोरंजन जगत के कलाकार भी अपनी फिल्मों और कहानियों को लेकर चुप रहने लगे हैं। लेकिन, एवेंजर्स सीरीज के अरबों डॉलर के कारोबार के मुकाबले न तो ये सीरियल कहीं ठहरते हैं और न ही एवेंजर्स सीरीज के सितारों के सामने इनके कलाकार। इसके बावजूद एक भ्रम- सर्व गुण संपन्न के सितारों ने पूरी बातचीत के दौरान अंदाज एवेंजर्स जैसा ही अपनाए रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tv serial ek bhram sarvagun sampanna set destroy in storm
shrenu parikh
उदयपुर के हजार साल पुराने सहस्रबाहु मंदिर, जिसे स्थानीय लोग अपभ्रंश में सास बहू मंदिर भी कहने लगे हैं, में प्रस्तावित सीरियल एक भ्रम-सर्व गुण संपन्न के इस कार्यक्रम के लिए मुंबई से आईं श्रेनु पारिख ने दिन में ही फोटो शूट करा लिया था। लेकिन शाम को जब इस कार्यक्रम का आयोजन करने की शुरुआत हुई तो एकाएक आई धूल भरी आंधी ने कार्यक्रम ढंग से होने ही नहीं दिया।
विज्ञापन
tv serial ek bhram sarvagun sampanna set destroy in storm
shrenu parikh
कार्यक्रम के लिए बनाया गया सेट भी आंधी में उड़ गया। सीरियल में लीड किरदार कर रहीं श्रेनु पारिख बताती हैं, ‘यह शो एक अलग ही दुनिया दर्शकों के सामने पेश करेगा। इस शो से बहू की एक नई परिभाषा लिखी जाएगी जो विनम्र, आज्ञाकारी और संस्कारी बहू जैसी नहीं होगी।’ 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed