'बुद्धू बक्सा'(Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
TRP में कपिल को हुआ तगड़ा फायदा तो एकता का बंद होने जा रहा सीरियल, ये हैं टीवी की 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'ये हैं मोहब्बतें' जल्द होने जा रहा ऑफएयर
एकता कपूर (Ekta Kapoor) के मशहूर सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) के ऑफएयर होने की कई बार खबरें आ चुकी हैं। उस वक्त स्टार्स ने इस सीरियल के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि एकता कपूर का 6 साल से चलता आ रहा शो अब बंद होने वाला है। इस बात की जानकारी खुद ये हैं मोहब्बतें की बहू आलिया ने दी।
पारुल चौहान ने छोड़ा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल
टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान (Parul Chauhan) से जुड़ी बड़ी खबर आई है। पारुल ने 4 महीने पहले ही ब्वॉयफ्रेंड साथ मंदिर में शादी रचाई थी। पारुल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सीरियल में नायरा की सासू मां सुवर्णा गोयनका का किरदार निभा रही थीं। खबरों की मानें तो अब पारुल ने शो से किनारा कर लिया है। पारुल चौहान (Parul Chauhan) के शो छोड़ने की वजह दादी का रोल निभाना बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पारुल अभी दादी का किरदार निभाना नहीं चाहती थी जिस वजह से उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया।
शरद मल्होत्रा 20 अप्रैल को करेंगे शादी
घर-घर में मशहूर टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' की लीड अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा शादी करने जा रहे हैं। तीन साल पहले दिव्यांका ने अभिनेता विवेक दहिया से शादी रचाई थी। अब शरद ने घर बसाने का मन बना लिया है। दिव्यांका और शरद के बीच सात साल तक अफेयर रहा था। शरद 20 अप्रैल को शादी कर रहे हैं।
TRP में कपिल शर्मा को हुआ फायदा
लंबे समय बाद सीरियल 'कुमकुम भाग्य' को पहला स्थान मिला है। एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 की टीआरपी में गिरावट देखने को मिली है। सीरियल इस हफ्ते टॉप 5 से बाहर हो गया है। नागिन 3 को जहां तीसरे तो वहीं द कपिल शर्मा शो 5वें नंबर पर रहा।