{"_id":"67317323d17edb554404d51d","slug":"esha-verma-has-spoken-about-her-father-ashwin-verma-and-her-stepmother-actress-rupali-ganguly-2024-11-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rupali Ganguly: 'मैं असुरक्षित महसूस करती थी, अनुपमा की सौतेली बेटी का छलका दर्द, पिता पर लगाया यह गंभीर आरोप","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Rupali Ganguly: 'मैं असुरक्षित महसूस करती थी, अनुपमा की सौतेली बेटी का छलका दर्द, पिता पर लगाया यह गंभीर आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 11 Nov 2024 08:29 AM IST
सार
Anupamaa: ईशा वर्मा ने अपने पिता अश्विन वर्मा और अपनी सौतेली मां-अभिनेत्री रूपाली गांगुली के बारे में बात करते हुए उन्हें लोगों का मजाक उड़ाने वाला कहा है।
टीवी शो 'अनुपमा' दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस शो के चाहने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। इसके मुख्य कलाकार रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना को दर्शक काफी पसंद करते हैं। हाल ही में, रूपाली गांगुली अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी विवादों में घिरी थीं, उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने अभिनेत्री पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। हालांकि, अब ईशा ने एक बार फिर अभिनेत्री पर निशाना साधा है।
Trending Videos
2 of 5
रूपाली गांगुली और अश्विन वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @rupaliganguly
ईशा ने फिर की रूपाली गांगुली की आलोचना
ईशा वर्मा ने अपने पिता अश्विन वर्मा और अपनी सौतेली मां-अभिनेत्री रूपाली गांगुली के बारे में बात करते हुए उन्हें लोगों का मजाक उड़ाने वाला कहा है। इंस्टाग्राम पर ईशा ने एक भावनात्मक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपने पिता पर उनके बड़े होने के दौरान उनकी रक्षा न करने और उनके मानसिक स्वास्थ्य का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि रूपाली और अश्विन दोनों ने उन्हें छोड़ दिया, उनकी आलोचना की और यहां तक कि उनकी असुरक्षाओं का भी फायदा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
रूपाली गांगुली
- फोटो : इंस्टाग्राम
ईशा ने साझा किया वीडियो
ईशा ने कहा, "मैं अब 26 साल की हो गई हूं, लेकिन दर्द और यादें, वे अभी भी मेरे साथ हैं। और भले ही चीजें अतीत में हों, लेकिन यह आपके भविष्य और वर्तमान को प्रभावित करती हैं। न केवल उन्होंने उस व्यक्ति को चोट पहुंचाई, जिसे मैं सच में प्यार करती हूं - मेरी मां, बल्कि उन्होंने मुझे चोट पहुंचाना चुना।"
4 of 5
रूपाली गांगुली और अश्विन वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @rupaliganguly
पिता के कारण असुरक्षित महसूस करती थीं ईशा
यही नहीं, ईशा ने आगे कहा, "उन्होंने मुझे स्वीकार नहीं करने का ऑप्शन चुना। उन्होंने मुझे छोड़ने, मेरी आलोचना करने और मेरी असुरक्षाओं को भुनाने का विकल्प चुना ताकि मैं अपने बारे में अच्छा महसूस न करूं। उन्होंने मुझसे कभी सार्वजनिक रूप से या व्यक्तिगत रूप से माफी नहीं मांगी।"
विज्ञापन
5 of 5
रूपाली गांगुली
- फोटो : इंस्टाग्राम
मानसिक स्वास्थ्य का उड़ाया गया मजाक
पिता की आलोचना करते हुए ईशा ने कहा, "जिस बात ने मुझे सबसे ज्यादा आहत किया, वह मेरे अपने पिता की प्रतिक्रिया थी, कैसे उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य का मजाक उड़ाना चुना। उन्होंने मुझे उन मतलबी टिप्पणियों से नहीं बचाया जो हो रही थीं, न ही उन्होंने मेरे पूरे जीवन में मेरी रक्षा की। और यह सच में दुखद है।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।