फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा की इस हरकत से चैनल को लगा 35 लाख का फटका, रानी भी गुस्से में

Fri, 30 Mar 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Mar 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
Every shoot that Kapil Sharma cancels wasted 35 lakhs
Kapil Sharma
कपिल शर्मा ने एक बार फिर से टेलीविजन पर वापसी तो कर ली है लेकिन इस बार शो दर्शकों को इंप्रेस करने में नाकामयाब रहा। सोशल मीडिया पर फैंस ने शो को बोरिंग और बकवास तक कह डाला। कपिल के शो का अभी तक एक ही एपिसोड टेलीकास्ट हुआ है लेकिन उनके तेवर को देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि आना वाल समय उन्हें किसी मुसीबत में जरूर डाल सकता है। 
Every shoot that Kapil Sharma cancels wasted 35 lakhs
Kapil Sharma
इससे पहले कपिल दो बार टीवी शो लेकर आए हैं जिन्हें पसंद भी किया गया। हालांकि 'द कपिल शर्मा शो' के दौरान उनके तीखे तेवरों ने कई सारे सेलिब्रिटी को नाराज जरूर कर दिया था। उनका यही रवैया एक बार फिर से देखने को मिला। Spotboy की रिपोर्ट के मुताबिक कपिल ने रानी मुखर्जी को 2 घंटे इंतजार करवाया और फिर शूट कैंसिल कर दिया। वहीं अब इस पोर्टल ने एक और खुलासा किया है। 
 
Every shoot that Kapil Sharma cancels wasted 35 lakhs
Kapil Sharma
रिपोर्ट के अनुसार कपिल के एक शो के कैंसिल होने से करीब 30 से 35 लाख का नुकसान होता है। जिसका असर सोनी टीवी पर पड़ता है। शूट के दौरान लाइटमैन, इक्यूपमेंट, डेकोरेशन को मिलाकर कुल 30 से 35 लाख का खर्चा आता है। शो के लिए 13 कैमरों का इस्तेमाल होता है। ऐसे में कपिल के आखिरी मौके पर शूट को कैंसिल करने के रवैया को देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें किसी भी चीज की कोई परवाह नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Every shoot that Kapil Sharma cancels wasted 35 lakhs
Rani Mukerji
रानी मुखर्जी को छह बजे 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' के सेट पर आना था। शूट के लिए एक्ट्रेस यश राज स्टूडियो से 15 मिनट के अंदर निकलने ही वाली थीं कि उनकी टीम से अपील की गई कि वह 8 बजे शूटिंग के लिए आएं। खबर है कि रानी मुखर्जी ने दो घंटे इंतजार भी किया, मगर उनकी टीम के पास फिर कॉल आया कि कपिल शर्मा ने शूटिंग कैंसिल कर दी है इसलिए अब वह सेट पर ना आएं।
विज्ञापन
Every shoot that Kapil Sharma cancels wasted 35 lakhs
kapil sharma
आपको बता दें, यह पहला मौका नहीं है जब कपिल शर्मा के गैर-पेशेवर बर्ताव की वजह से फिल्म स्टार्स को दिक्कत हुई हो। इससे पहले भी कपिल 2 शोज की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, परेश रावल और अजय देवगन समेत कई एक्टर्स को इंतजार करवा चुके हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed