बिग बॉस का घर आए दिन होने वाले हंगामे और बवाल के लिए काफी मशहूर है। इस शो में दर्शकों को रोजाना लड़ाई- झगड़े और तकरार देखने को मिलते रहते हैं। बिग बॉस का 13वां सीजन भी अपने घमासान को लेकर शुरू से ही चर्चा में रहा है। शो में दर्शकों को पहले ही दिन से लड़ाई- झगड़े देखने को मिल रहे हैं। बीते कई महीनों से चल रहे इस शो में अब जल्द ही फिनाले एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। ऐसे में सभी सदस्य फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच दर्शकों को इस हफ्ते शो से एक सदस्य बेघर होता नजर आएगा।
Exclusive: घर से बेघर हुए राजीव ने साधा देवोलीना पर निशाना, इस सदस्य को बताया ट्रॉफी का हकदार
शो में अपने सफर के बारे में आप क्या कहना चाहेंगे?
बिग बॉस 15 की अपनी जर्नी के बारे में बताते हुए राजीव ने कहा कि बिग बॉस का यह सफर उनके लिए काफी अच्छा रहा। उन्होंने बताया कि शो के दौरान उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने इस शो का एक- एक पल काफी इंजॉय किया। राजीव ने कहा कि उनके लिए यह एक नया अनुभव था, जिसने उन्हें काफी खुशी दी। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि बिग बॉस ने उन्हें इस शो के लिए चुना।
आपके मुताबिक कौन- सा सदस्य घर में फेक है और कौन रियल?
घर के फेक सदस्य के बारे में बात करते हुए राजीव ने कहा कि बिग बॉस के इस सीजन में वह किसी सदस्य को फेक तो नहीं कहना चाहेंगे। हालांकि, उन्होंने देवोलीना के गेम को काफी अननेचुरल बताया। उन्होंने कहा कि देवोलीना गेम में राखी सावंत का यूज करती हैं। साथ ही उन्होंने अभिजीत बिचुकले स्ट्रैटेजी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अभिजीत शो में क्या कर रहे हैं, यह उन्हें बिल्कुल समझ नहीं आता है।
वहीं, घर के रियल सदस्य के बारे में बताते हुए राजीव ने कहा कि घर में शमिता शेट्टी उन्हें रियल लगती हैं। इसके अलावा उन्होंने उमर, तेजस्वी और करण के गेम की भी तारीफ की। साथ ही राजीव में निशांत, प्रतीक, रश्मि सभी के गेम की तारीफ करते हुए उन्हें रियल कंटेस्टेंट बताया।
आपके मुताबिक कौन होंगे इस सीजन के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स?
बातचीत के दौरान इस सीजन के टॉप 3 कंटेंस्टेंट्स के बारे में पूछे जाने पर राजीव ने कहा कि वह इस सीजन में शमिता शेट्टी, उमर रियाज और तेजस्वी प्रकाश को टॉप 3 में देखना चाहेंगे। इस दौरान उन्होंने बताया कि शमिता और उमर काफी बेहतरीन तरीके से गेम में आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने करण कुंद्रा के गेम भी तारीफ की, हालांकि उन्होंने तेजस्वी को उनसे मजबूत कैंडिडेट बताया।