फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो की शूटिंग शुरू, इन 3 बातों को लेकर सस्पेंस अब भी बरकरार

Thu, 15 Mar 2018 07:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 07:48 AM IST
विज्ञापन
Family Time with Kapil Sharma Shooting Begins While Navjot Singh Sidhu Still To Come On Board
Kapil Sharma

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा' की शूटिंग बुधवार को शुरू हो गई। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि क्या शो 25 मार्च को लॉन्च होगा या नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी तक शो के मेकर्स ने एक बार भी तारीख को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। ना ही इसका जिक्र किसी टीजर में हुआ है। कपिल शर्मा के शो की शूटिंग शुरू तो हो गई है, मगर इन तीन सवालों का जवाब मिलना अभी भी बाकी है...

Family Time with Kapil Sharma Shooting Begins While Navjot Singh Sidhu Still To Come On Board
Kapil Sharma

1. कब लॉन्च होगा कपिल शर्मा का नया शो?
दरअसल, कपिल शर्मा के पिछले सीजन्स के दौरान उनके गैर-पेशेवर बर्ताव को देखते हुए चैनल के कर्ता-धर्ता इस बार कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक चैनल के प्रोड्यूसर्स चाहते हैं कि जब तक शो के कई एपिसोड्स बैंक ना हो जाएं, इसे लॉन्च नहीं किया जाएगा। 

Family Time with Kapil Sharma Shooting Begins While Navjot Singh Sidhu Still To Come On Board
kapil sharma

2. क्या अजय देवगन होंगे कपिल शर्मा के पहले मेहमान?
कपिल शर्मा के शो के टीजर में अजय देवगन को देखने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह कपिल शर्मा के शो के पहले महमान होंगे। माना जा रहा है कि एक्टर अपनी फिल्म 'रेड' का प्रमोशन करने कॉमेडी शो में आएंगे। हालांकि, 14 मार्च को जब कपिल शर्मा के शो की शूटिंग शुरू हुई तो सेट से अजय देवगन नदारद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Family Time with Kapil Sharma Shooting Begins While Navjot Singh Sidhu Still To Come On Board
नवजोत सिद्धू

3. क्या कपिल के शो में नहीं होंगे सिद्धू ?
नवजोत सिंह सिद्धू के बिना कपिल शर्मा के कॉमेडी शो के बारे में सोचना मुश्किल है। फिर भी माना जा रहा है कि वह इस बार शो का हिस्सा नहीं होंगे। दलील दी जा रही है कि वह पंजाब सरकार में मंत्री हैं, ऐसे में व्यस्तताओं की वजह से वह शो को वक्त नहीं दे पाएंगे। पिछली बार भी जब उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली थी तो कमर्शियल शो से जुड़े रहने को लेकर विवाद हुआ था। 'टेलीचक्कर' ने सूत्रों के हवाले दावा किया है कि नवजोत सिंह सिद्धू शो का हिस्सा तब होंगे जब इसकी लॉन्चिंग की तारीख और रेगुलर कास्ट फाइनल हो जाएगी। 

विज्ञापन
Family Time with Kapil Sharma Shooting Begins While Navjot Singh Sidhu Still To Come On Board
kapil sharma

गौरतलब है कि कपिल शर्मा से पैच-अप के बावजूद सुनील ग्रोवर उनकी शो का हिस्सा नहीं होंगे। वह जल्द एक अन्य शो में नजर आएंगे जिसमें 'बिग बॉस-11' की विजेता शिल्पा शिंदे होंगी। कपिल शर्मा की शो में अली असगर के होने को लेकर भी सस्पेंस है। इस शो में सिटकॉम 'मे आई कम इन मैडम फेम' एक्ट्रेस नेहा पेंडसे की नई एंट्री हुई है। वहीं चंदन प्रभाकर, किकू शारदा भी कपिल के साथ मिलकर लोगों को गुदगुदाते नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed