फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी जगत के ये मशहूर सितारे दुनिया से यूं कह गए अलविदा, एक तो नेहा कक्कड़ पर पड़े थे भारी

Thu, 25 Feb 2021 07:34 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 25 Feb 2021 07:34 AM IST
विज्ञापन
From Pratyusha Bannerjee to Swami Om, Famous Television Actors who are no more
ये मशहूर सितारे दुनिया से कह गए अलविदा - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं कि मनोरंजन जगत में अपनी एक पहचान बनाना कोई आम बात नहीं होती। लेकिन टीवी जगत के कुछ ऐसे सितारों जो कामयाबी की सीढ़ी पर तो चढ़े लेकिन इस तरह दुनिया को अलविदा कह गए कि आज भी यकीन नहीं होता। इनमें से कई ने तो रिएलिटी शोज के जरिये अपनी पहचान बनाई पर अफसोस आज वो हमारे बीच नहीं हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ टीवी जगत के मशहूर सितारों के बारे में जो अचानक हमारी आंखों के सामने से ही ओझल हो गए। 

From Pratyusha Bannerjee to Swami Om, Famous Television Actors who are no more
प्रत्यूषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रत्यूषा बनर्जी
बालिका वधू फेम अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी की कहानी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही है। जिनका करियर ऊंचाइयां तो छू रहा था लेकिन वो किस बात से घुटन महसूस कर रहीं थी मौत को गले लगाना ज्यादा आसान समझा और फांसी के फंदे से लटक अपनी जान दें बैठीं और दुनिया से अलविदा कह दिया।

From Pratyusha Bannerjee to Swami Om, Famous Television Actors who are no more
संदीप आचार्य - फोटो : फाइल

संदीप आचार्य 
राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले संदीप आचार्य इंडियन आइडल सीजन 2 के विजेता का खिताब अपने नाम किया था। बता दें कि इसी सीजन में नेहा कक्कड़ भी बतौर कंटेस्टेंट के रूप में आईं थीं लेकिन संदीप की आवाज के आगे वो टिक नहीं पाईं और तीसरे ही राउंड में शो से बाहर हो गईं। लेकिन किसे पता था कि जिस संदीप आचार्य की सिंगिंग लोगों को अपना दीवाना बना रही थी, वह यूं इस दुनिया को छोड़कर चला जाएगा। संदीप आचार्य की 15 दिसंबर 2013 को पीलिये के कारण मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Pratyusha Bannerjee to Swami Om, Famous Television Actors who are no more
इश्मीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इश्मीत सिंह
2017 में टीवी रियलिटी शो स्टार वॉइस ऑफ इंडिया जीतने वाले इश्मीत सिंह भी अचानक यूं दुनिया को अलविदा कह देंगे, यह कोई नहीं जानता था। शो जीतने के बाद इश्मीत का सिंगिंग करियर अच्छा चल रहा था। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। शो जीतने के एक साल बाद ही उनका निधन हो गया । इश्मीत एक परफॉर्मेंस के सिलसिले में मालदीव गए थे। यहां उनके प्रोग्राम से दो दिन पहले स्विमिंग पूल में उनकी लाश मिली थी। सवाल उठने लगे कि आखिर इश्मीत की मौत कैसे हुई । हालांकि पुलिस का कहना था कि इश्मीत पूल में नहाने के लिए उतरे थे । जहां उनके सिर पर चोट लगी और वो डूब गए । इश्मीत को स्विमिंग नहीं आती थी । 

विज्ञापन
From Pratyusha Bannerjee to Swami Om, Famous Television Actors who are no more
सोनिका सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

सोनिका चौहान
2017 में मॉडल तथा एंकर सोनिका चौहान की मौत एक सड़क हादसे में हो गई थी। दरअसल उनकी गाड़ी को कोलकाता के मशहूर टीवी कलाकार विक्रम चटर्जी चला रहे थे। अचानक गाड़ी के बेकाबू हो जाने से उनकी डिवाइडर से टक्कर हो गई और फिर गाड़ी पेड़ से जा टकरा गई। हादसे में सोनिका चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। सोनिका मिस डीवा कार्यक्रम में भी बतौर कंटेस्टेंट आईं थीं। उसके बाद उन्होंने प्रो कबड्डी में भी जबरदस्त एंकरिंग कर अपनी एक पहचान बना ली थी लेकिन हादसे में जान से हाथ धो बैठीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed