{"_id":"6036f35c8ebc3ee97e2933ef","slug":"kasam-se-fame-actor-naman-shaw-and-wife-neha-mishra-blessed-with-a-baby-boy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कसम से' फेम एक्टर नमन शॉ के घर गूंजी किलकारी, पत्नी नेहा मिश्रा ने दिया बेटे को जन्म","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'कसम से' फेम एक्टर नमन शॉ के घर गूंजी किलकारी, पत्नी नेहा मिश्रा ने दिया बेटे को जन्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 25 Feb 2021 06:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नमन शॉ, नेहा मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते दिनों मनोरंजन जगत से कई खुशखबर सामने आईं हैं। वो चाहे किसी सितारे की शादी हो या किसी के घर किलकारी गूंजी हो। हाल ही में करीना कपूर ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया वहीं दूसरी टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने भी अपने बेटे को जन्म दिया है। अब इसके बाद एक और खुशखबर सामने आई है। ‘टशन ए इश्क’, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', और ‘कसम से’ जैसे टीवी शोज में काम कर चुके अभिनेता के घर किलकारी गूंजी है।
2 of 5
नेहा मिश्रा, नमन शॉ
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, टीवी एक्टर नमन शॉ के फैंस के लिए एक बेहद अच्छी खबर सामने आई है। नमन की पत्नी नेहा मिश्रा ने बेटे को जन्म दिया है। जनवरी में कपल ने बेबी शॉवर पार्टी भी रखी थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। आपको बता दें नमन शॉ ने साल 2017 में 8 साल के लंबे रिलेशन के बाद अपनी गर्लफ्रेंड नेहा मिश्रा से शादी रचाई थी।
3 of 5
नमन शॉ, नेहा मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नमन ने यह स्पष्ट किया कि उनकी पत्नी नेहा लगभग 12 घंटे तक लेबर पेन में थीं। उसके बाद उनकी डिलीवरी नॉर्मल हो सकी। साथ ही नमन ने बताया कि उस मुश्किल समय में वो अपनी पत्नी के साथ डंटकर खड़े रहे। नमन ने आगे कहा कि मैं सोच भी नहीं सकता कि एक मां अपने बच्चे के लिए क्या कुछ नहीं करती है। हम दोनों ही एक स्वस्थ बच्चा चाहते थे और इसके लिए हम भगवान के आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नेहा मिश्रा, नमन शॉ
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि नमन ने दिसंबर में एक तस्वीर साझा की थी जिसमें उनकी पत्नी बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं और साथ में वो खुद भी नेहा के साथ नजर आए थे। तस्वीर के साथ नमन ने एक बेहद खूबसूरत कैप्शन भी लिखा था कि 'अभी तक का मेरा सबसे अच्छा बर्थडे गिफ्ट, 2020 इतना भी बुरा नहीं था। मैं 2021 का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जो मेरे जिंदगी का सबसे बेहतरीन पल होगा।'
विज्ञापन
5 of 5
नमन शॉ, नेहा मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि नमन और नेहा शादी से पहले 8 साल तक दोस्त थे। जिसके बाद दोनों की शादी कोलकाता में बंगाली रीति रिवाज से हुई थी। दोनों की मुलाकात एक शो के सेट पर हुई थी और बाद में दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। तीन साल पहले शादी के बाद अब यह कपल जिंदगी के एक और नए मोड़ पर आ पहुंचा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।