{"_id":"6036d5a08ebc3e76a43dda7a","slug":"bigg-boss-14-aly-goni-shares-photo-with-jasmin-bhasin-saying-yeh-pyaar-ki-jeet-hai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 14: अली गोनी बोले 'यह प्यार की जीत है', गर्लफ्रेंड जैस्मिन संग साझा की खूबसूरत तस्वीर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 14: अली गोनी बोले 'यह प्यार की जीत है', गर्लफ्रेंड जैस्मिन संग साझा की खूबसूरत तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 25 Feb 2021 04:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अली गोनी, जैस्मिन भसीन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में बिग बॉस सीजन 14 का ग्रैंड फिनाले हुआ है जिसमें रुबीना दिलैक ने जबरदस्त जीत हासिल की है। वहीं दूसरी तरफ चर्चित जोड़ी अली गोनी और जैस्मिन भसीन शो खत्म होने के बाद भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। जैस्मिन और अली की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद भी करते हैं। इसी बीच अली गोनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा की है जिसमें वो जैस्मिन के साथ नजर आ रहे हैं और यह तस्वीर पोस्ट करने के तुरंत बाद से इंटरनेट पर छाई हुई है।
2 of 5
अली गोनी, जैस्मिन भसीन
- फोटो : instagram/colorstv
दरअसल, अली ने गर्लफ्रेंड जैस्मिन के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसके माध्यम से वो बताना चाहते हैं कि भले ही वो बिग बॉस की ट्रॉफी न जीते हों लेकिन लोगों का दिल और अपना प्यार जीत चुके हैं। दोनों का यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और दर्शक इस तस्वीर पर अपना खूब प्यार भी बिखेर रहे हैं। तस्वीर के साथ अली गोनी ने एक खूबसूरत सा कैप्शन भी लिखा है जिसके लोग दिवाने हो गए हैं।
3 of 5
जैस्मिन भसीन, अली गोनी
- फोटो : Instagram: @colorstv
अली गोनी ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'अपने लिए तो जीते हैं सभी इस जहां में, है जिंदगी का मकसद दूसरों के काम आना। आप लोगों के प्यार के लिए बहुत -बहुत धन्यवाद। हम सभी विजेता हैं। ये जीत है प्यार की, इज्जत की।' दर्शकों को यह पोस्ट काफी पसंद आ रही है।
अली गोनी कहते हैं कि वो जैस्मिन को सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस के घर में गए थे और उसी दौरान उन्हें एहसास हुआ कि जैस्मिन ही वो लड़की है जिसके साथ वो अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहते है। बता दें कि अली इन दिनों जैस्मिन के साथ अपने होमटाउन में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जैस्मिन भसीन, अली गोनी
- फोटो : Instagram: @alygoni
गौरतलब है कि अली और जैस्मिन बिग बॉस के घर में अपनी शादी की प्लानिंग करते हुए नजर आए थे। जब राखी सावंत अली गोनी और जैस्मिन से शादी के बारे में पूछती हैं तो दोनों कहते हैं कि अगर घरवाले मान जाएंगे तो वो शादी कर लेंगे। इसके अलावा अली कहते हैं कि वो जैस्मिन के घरवालों को मनाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।