{"_id":"5ab8b0fd4f1c1b57408b5006","slug":"fans-post-made-ekta-kapoor-angry-will-not-do-any-serial-with-harshad-chopra-and-additi-gupta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खतरे में पड़ सकता है इन दो टीवी स्टार्स का करियर, एकता कपूर ने FB पर किया बड़ा ऐलान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
खतरे में पड़ सकता है इन दो टीवी स्टार्स का करियर, एकता कपूर ने FB पर किया बड़ा ऐलान
Mon, 26 Mar 2018 04:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Mar 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ekta Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी सीरियल के किरदार अक्सर लोगों के घरों का हिस्सा बन जाते हैं। शो को खत्म हुए भले ही सालों बीत जाएं लेकिन फैंस की यही इच्छा रहती है कि वह अपने फेवरेट स्टार्स को एक बार फिर से सीरियल में देखें। फैंस की यही इच्छा दो टीवी एक्टर्स पर इतनी भारी पड़ गई कि टेलीविजन क्वीन एकता कपूर ने दोनों एक्टर्स को कभी भी सीरियल में न लेने की बात कह डाली।
2 of 5
Harshad Chopra
इस बात का खुलासा Tellychakkar ने किया। साल 2008 में हर्षद मेहता और अदिति गुप्ता एक साथ 'किस देश में है मेरा दिल 'सीरियल में नजर आए थे। इन दोनों की जोड़ी को खूब सराहा गया था। जिसके बाद से फैंस लगातार एकता कपूर को इन दोनों को एक साथ लाने की गुजारिश कर रहे थे जिस पर वह भड़क उठीं।
3 of 5
Harshad Chopra
रिपोर्ट के मुताबिक एकता कपूर ने फेसबुक पर फैन की पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा - 'मुझे नहीं पता कि हर्षद और अदिति के फैंस इस पोस्ट को पढ़ रहे हैं या फिर नहीं। बीते 5 सालों से आप लोगों ने परेशान करके रख दिया है। फोन, मेल या फिर ट्विटर हर जगह इन दोनों को एक साथ लाने की डिमांड से परेशान हो चुकी हूं। आप लोगों से वादा करती हूं कि अब इन दोनों को किसी भी सीरियल में कास्ट नहीं करूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ekta Kapoor
एकता कपूर के जवाब से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितने गुस्से में है। जिसका असर हर्षद और अदिति के करियर पर जरूर पड़ सकता है। आपको बता दें, हर्षद अरोड़ा इन दिनों 'बेपनाह' सीरियल में नजर आ रहे हैं तो वहीं अदिति गुप्ता वेब के प्रोजेक्ट में बिजी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Harshad Chopra
एकता कपूर को टेलीविजन की 'क्वीन' कहा जाता है। यहां तक की उनके सालों पुराने सीरियल को लोग आज भी याद करते हैं। हाल ही में वह कास्टिंग काउच वाले बयान पर काफी सुर्खियों में रही थी। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि वह 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल को दोबारा लाने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।