फैट टू फिट (Fat To Fit) कॉलम में आज हम बात करेंगे जूही परमार की। 17 साल पहले जूही परमार ने 'कुमकुम- प्यारा सा बंधन' (Kumkum – Ek Pyara Sa Bandhan) सीरियल से लोगों के घरों में दस्तक दी थी। इस सीरियल में जूही परमार ने अच्छी बेटी, बहू, पत्नी और मां बनकर एक मिसाल पेश की थी जिसके बाद लोग जूही को असल जिंदगी में भी 'कुमकुम' कहकर बुलाने लगे। इस सीरियल को ऑफ एयर हुए एक अरसा हो चुका है। हाल ही में इस सीरियल की लीड एक्ट्रेस जूही परमार ने सीरियल के 17 साल पूरे होने पर फैंस के लिए एक खास तस्वीर पोस्ट की। खास बात है जूही का वजन बीच में काफी बढ़ गया था लेकिन अब वह बिल्कुल फिट हो चुकी हैं।
वजन बढ़ने की वजह से इस एक्ट्रेस को झेलनी पड़ी थी कई मुश्किलें, अब दिखने लगीं ऐसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूही परमार ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में जूही 'कुमकुम' के लुक में नजर आ रही हैं। तस्वीर को पोस्ट करने के साथ जूही ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा। जूही ने लिखा- 'आज से 17 साल पहले मेरा एक खूबसूरत सफर शुरू हुआ था। मुझे इस बात का अहसास तक नहीं था कि यह मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन सफर होगा। जिंदगी भर का सफर इसलिए कह रही हूं क्योंकि कुमकुम सीरियल भले ही ऑफ एयर हो गया हो लेकिन लोग आज भी मुझे कुमकुम नाम से बुलाते हैं।'
A post shared by Juhi Parmar (@juhiparmar14) on
जूही परमार ने आगे लिखा- 'इस शो के साथ मैंने अच्छे दोस्त और जिंदगी भर की यादें बनाई हैं। अपने आप को सौभ्यशाली समझती हूं कि मैं इस शो का हिस्सा रही। यह शो दर्शकों के पसंदीदा सीरियल्स में से एक शो था।' सीरियल की सालगिरह पर मैंने अपने उसी कुमकुम वाले लुक को फैंस के लिए अपनाया। 'कुमकुम- प्यारा सा बंधन' सीरियल साल 2002 में ऑन एयर हुआ था। इस सीरियल में जूही परमार के अलावा हुसैन कुवाजरवाला, अरुण बाली और रीता भादुड़ी थीं।
इस सीरियल के बाद जूही परमार कई सारे सीरियल्स में नजर आईं। इनमें 'विरासत', 'कुसुम', 'देवी', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'तेरे इश्क में' और 'संतोषी मां' शामिल है। इसके अलावा कई रियलिटी शोज में भी नजर आईं जिसमें 'पति पत्नी और वो' और 'किचन चैम्पियन 5' शामिल है। खास बात है कि जूही परमार ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 5' शो जीता था। 'कुमकुम' सीरियल से अब तक जूही परमार के लुक में काफी उतार चढ़ाव देखा गया। बीच में उनका वजन काफी बढ़ गया था जिसका खुलासा उन्होंने खुद रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 5' के दौरान किया।
कई साल पहले इकनॉमिक्स टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में जूही परमार ने अपने बढ़े वजन का जिक्र किया था। जूही ने कहा था- 'मैं दोबारा काम शुरू करना चाहती हूं लेकिन वजन को कम करके, सही शेप में आने के बाद। मैं कई साल तक काम से दूर रही। मेरा वजन मेरे करियर के बीच की सबसे बड़ी मुश्किल है जो मेडिकल रीजन्स की वजह से बढ़ा। इंडस्ट्री में कोई भी तर्क नहीं चलता। मेरे लिए वजन कम करना ही मेरा पहला फोकस है। 'जूही परमार ने अपना वजन काफी कम लिया है और अब वह एकदम फिट हैं। जूही परमार ने 17 किलो वजन घटाकर 'करमफल दाता शनि' सीरियल किया था। यह सीरियल 2018 में ऑफ एयर हुआ। जूही आखिरी बार सीरियल 'तंत्र' में नजर आई थीं।