फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरवरी में आपका मनोरंजन करने आ रही हैं ये वेब सीरीज, दमदार शोज और चौंकाने वाली फिल्में कतार में

Thu, 06 Feb 2020 06:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 06 Feb 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
February 2020 Upcoming Web Series Like Afsos Taj Mahal 1989
वेब सीरीज - फोटो : ट्विटर

वेब सीरीज के दर्शकों के लिए फरवरी 2020 का महीना काफी दिलचस्प होने जा रहा है। जनवरी महीने की शुरुआत जहां घोस्ट स्टोरीज और जामताड़ा- सबका नंबर आएगा जैसी वेब सीरीज से हुई। वहीं फरवरी महीने में भी आपको कई शानदार वेब सीरीज देखने को मिलेंगी। नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो के साथ भारत का सबसे बड़ा ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 अपने नए पार्टनर ऑल्ट बालाजी के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए अपनी कमर कस चुका है। आइए आपको बताते हैं फरवरी में रिलीज होने जा रहीं वेब सीरीज की पूरी लिस्ट।

February 2020 Upcoming Web Series Like Afsos Taj Mahal 1989
अफसोस - फोटो : ट्विटर

अफसोस

  • 7 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर अफसोस रिलीज होने वाली है। यह एक ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर है। इसमें लीड किरदार एक्टर गुलशन दैवया  ने निभाया है। सीरीज में एक अलग किस्म की कहानी दिखाई गई है। इसमें एक नकुल नाम का आदमी है, जो आत्महत्या करना चाहता है। इसके लिए 11 बार असफल कोशिश भी कर चुका है। आगे की कहानी कितनी दिलचस्प होगी इसके लिए तो आपको इंतजार करना पड़ेगा।
February 2020 Upcoming Web Series Like Afsos Taj Mahal 1989
शुक्राणु - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्राणु 

  • नसबंदी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बन रही यह वेब सीरीज 14 फरवरी को जी-5 पर रिलीज होगी। इसमें लीड रोल में हैं दिव्येंदु शर्मा, श्वेता बसु प्रसाद और शीतल ठाकुर। यह वेब सीरीज ट्विस्ट और टर्न से भरी हुई है और दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देगी। रिलायंस एंटरटेनमेंट के निर्माण में बनी इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बिष्णु देव हलदर ने निर्देशित किया है। हम बात करें अगर फिल्म की कहानी की, तो ये कहानी अपने आप में खुद को अनदेखा और अनसुना साबित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
February 2020 Upcoming Web Series Like Afsos Taj Mahal 1989
ताज महल 1989 - फोटो : ट्विटर

ताज महल 1989

  • जैसा की नाम से ही पता चलता है। यह वेब सीरीज ताज महल के इर्द गिर्द घूम रही एक लव स्टोरी पर आधारित है। सीरीज की स्टार कास्ट काफी इंट्रेस्टिंग है। अभिनेता नीरज कबि और अभिनेत्री गीतांजलि कुलकर्णी आने वाली वेब सीरीज ताज महल 1989 में दानिश हुसैन और शीबा चड्ढा के साथ नजर आएंगे। यह 14 फरवरी को रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
February 2020 Upcoming Web Series Like Afsos Taj Mahal 1989
इट हैपेंड इन कोलकाता - फोटो : ट्विटर

इट हैपेंड इन कोलकाता 

  • ऑल्ट बालाजी पर इट हैपेंड इन कोलकाता भी 14 फरवरी को ही रिलीज होने जा रही है। टीवी एक्टर करण कुंद्रा की इस वेब सीरीज में 60-70 के दशक की लव स्टोरी दिखाई जाएगी। यह सीरीज एक युवा लड़की कुसुम (नगमा रिजवान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शहर में एक प्रतिष्ठित डॉक्टर बनने की इच्छा रखती है। देखना ये है कि कोलकाता पर आधारित यह वेब सीरीज दर्शकों को कितनी पसंद आती है?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed